फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   manrega union dwarahat

मनरेगा कर्मियों की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेगा प्रधान संगठन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
manrega union dwarahat
बीडीओ को ज्ञापन सौंपते प्रधान संगठन के पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम विकास कार्य प्रभावित होने लगे हैं। ग्राम प्रधान संगठन ने यहां खंड विकास अधिकारी से मुलाकात कर कहा कि कर्मचारी 15 मार्च से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं, इससे कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेज तत्काल मनरेगा कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने की मांग उठाई है। ऐसा नहीं होने पर एक सप्ताह के भीतर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा देश व्यापी रोजगार गारंटी योजना है। कर्मचारी पिछले कई सालों से पूरी ईमानदारी और शिद्दत से कार्य कर रहे हैं, लेकिन नियमितीकरण सहित तमाम मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों की ओर से किए जा रहे आंदोलन के चलते मनरेगा की 2021-22 की कार्ययोजना भी अभी तक नहीं बनी है। प्रधान संगठन ने तत्काल कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह अधिकारी, नायल प्रधान संतोष लाल चौधरी, घगलोड़ी के लक्ष्मण कुमार, गनोली की अनीता देवी, नट्टागुल्ली के गणेश आगरी, असगोली के दिवान सिंह अधिकारी, कौंला की विमला देवी, तल्ली मिरई के भीम देव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed