{"_id":"572f8e064f1c1bd9525cd316","slug":"manish-singh-and-gurmeet-singh-confirmed-olympic-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष और गुरमीत का ओलंपिक टिकट कन्फर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष और गुरमीत का ओलंपिक टिकट कन्फर्म
हिमांशु जोशी, हल्द्वानी।
Updated Mon, 09 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली में चल रही आईएएफएफ (इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन) वॉकिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक के लिए बाजपुर के गुरमीत और चमोली के मनीष का जाना तय हो गया है। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने 20 किमी वॉक रेस में ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।
फोन पर बातचीत में मनीष ने बताया कि शनिवार देर रात इटली में हुई 20 किमी पुरुष वॉक रेस उन्होंने 31वां और गुरमीत ने 27वां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में दोनों की टाइमिंग बेहतर रही। मनीष ने बताया कि इस समय 20 किमी. वॉक रेस में भारत से छह खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।
जबकि ओलंपिक में भारत से 20 किमी. वॉक रेस में केवल तीन खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन ही उन्हें ओलंपिक का कन्फर्म टिकट दिला सकता था। मनीष ने बताया कि अब भारत की तरफ से देवेंद्र और गुरमीत के साथ उनका ओलंपिक में जाना तय हो गया है। मनीष के कोच अनूप बिष्ट ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि मनीष ओलंपिक के लिए अपना टिकट कन्फर्म कर लेगा। इसके लिए वह काफी समय से तैयारी कर रहा था।