फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Manipulate Base hospital ward child diarrhea patients

डायरिया के रोगियों से पटा बेस अस्पताल का बच्चा वार्ड

Fri, 29 May 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 29 May 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Manipulate Base hospital ward child diarrhea patients

गर्मी का प्रकोप कहर ढा रहा है। इसकी वजह से डायरिया के रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आलम यह है कि बेस अस्पताल के बाल रोग वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखा गया है। डायरिया के साथ ही वायरल के रोगियों के आने का भी सिलसिला कायम है। बृहस्पतिवार को ही डायरिया से पीड़ित 17 बच्चों को बेस अस्पताल के बच्चा वार्ड में  भर्ती किया गया।

विज्ञापन


इनमें अभिषेक (06 माह) डहरिया, राधिका (01 वर्ष) रेलवे स्टेशन, कैफ (15 माह) लाइन नंबर 16, अयान (01 वर्ष) लालकुआं, फलक (2.6 वर्ष) आजाद नगर, अनस (1.6 वर्ष) लाइन नंबर 16 आजाद नगर, निकहत (09 वर्ष) गफूर बस्ती, सिदरा (1.6 वर्ष) इंदिरा नगर, सौम्या (03 वर्ष) गौलापार, उजेबा (02 वर्ष) इंदिरा नगर, कृष्णा (09 माह) जीतपुर, आहिल (01 वर्ष) लालकुआं, असरा (01 वर्ष) ढोलक बस्ती, अमन (1.6 वर्ष) राजपुरा, शिफा (14 माह) गफूर बस्ती, फरमान (04 वर्ष) गौला गेट और अफान (08 माह) लाइन नंबर 10 शामिल रहे।
विज्ञापन


इनका है कहना
खुले हुए खाद्य पदार्थों और दूषित पेयजल के सेवन की वजह से डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण वायरल भी फैल रहा है। तेज बुखार होने के कारण बच्चों को उल्टी की भी शिकायत हो रही है। उन्हें चक्कर की शिकायत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. नीरज त्रिपाठी, बाल रोग विशेषज्ञ, बेस अस्पताल

वायरल हो तो यह करें...
= बच्चे को नियमित रूप से स्नान कराएं।
= तेज बुखार हो तो ठंडे पानी की पट्टी माथे पर रखें।
= फल और हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन कराएं।  
= खीरा, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज समेत तरल पदार्थ दें।
= अधिक से अधिक स्वच्छ पानी पिलाएं।
-बच्चे को अधिक तला-भुना, मसालेदार खाने को न दें।
=बच्चे को धूप में न निकलने दें, अधिक कपड़े न पहनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed