फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Maneesh Became Brand Ambesader of Redcross

एवरेस्ट विजेता मनीष बने रेड क्रॉस समिति भारत व इंटरनेशनल रेड क्रॉस मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Maneesh Became Brand Ambesader of Redcross
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति कार्यालय में अधिकारियों से मिलते मनीष। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एवरेस्ट विजेता मनीष कसनियाल को रेडक्रॉस समिति भारत और इंटरनेशनल रेडक्रॉस मूवमेंट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। 18 जुलाई 2021 को भारतीय रेडक्रॉस समिति राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के सेक्रेट्री जर्नल सेवानिवृत्त आईएएस आरके जैन ने रेडक्रॉस की ऑफिशियल वेबसाइट और ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर मनीष को भारतीय रेडक्रॉस समिति भारत और इंटरनेशनल रेडक्रॉस मूवमेंट का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनीष को 15 जून केे इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेडक्रॉस जेनेवा भारत के ऑफिस में बुलाया गया। 16 जुलाई 2021 को भारतीय रेडक्रॉस समिति नई दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में उनसे अधिकारियों ने बात की। उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। मनीष ने आईएमएफ के इंडियन एवरेस्ट मेसिफ अभियान का हिस्सा बनकर एक जून को एवरेस्ट फतह किया था।
विज्ञापन

उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी में राष्ट्रीय ध्वज के साथ ही इंट्रिंसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स पिथौरागढ़ आइस संस्था का ध्वज, विश्व प्रसिद्ध रेडक्रॉस समिति का ध्वज फहराया था। एवरेस्ट फतह के लिए मनीष ने विधायक चंद्रा पंत, हंस फाउंडेशन माता मंगला और भोले जी महाराज, पद्मश्री लवराज धर्मशक्तू, पुरमल धर्मशक्तू, राकेश देवलाल, हरीश चंद्र शर्मा, डॉ. सतीश पिंगल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता और गुरु को दिया श्रेय
पिथौरागढ़। इस उपलब्धि का श्रेय मनीष ने अपने माता, पिता एवं अन्य परिजनों, गुरुजनों, आइस के बासु पांडेय, जया क्षेत्री पांडेय, आईएमएफ, मनीष डिमरी, पूनम खत्री को दिया है। आइस संस्था से पर्वातारोहण की बारीकियां सीखने के बाद मनीष ने नेशनल माउंटेनियरिंग संस्थान में प्रशिक्षण लिया।
जवाहर पर्वतारोहण संस्था पहलगाम जम्मू कश्मीर से बेसिक, हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल से एडवांस, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से सर्च एंड रेस्क्यू, जीम एंड डब्लूएस पहलगाम से मैथर्ड ऑफ इंस्ट्रक्शन कोर्स कर आईएमएफ के साथ देश की कई चोटियों पर पर्वतारोहण किया।

ब्रांड एंबेसडर बनने पर दी बधाई
पिथौरागढ़। इंटरनेशनल रेडक्रॉस मूवमेंट और रेडक्रॉस समिति भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर लोगों ने एवरेस्ट विजेता मनीष को बधाई दी है। इनमें भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के प्रथम महासचिव डॉ. आईएस, उत्तराखंड रेडक्रॉस के महासचिव डॉ. एमएस अंसारी, चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया, उपसचिव हरीश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. सतीश पिंगल इंटरनेशनल समिति ऑफ रेडक्रॉस, रेडक्रॉस समिति भारत के महासचिव सेवानिवृत्त आईएएस आरके जैन, त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेडक्रॉस, केरेल रेडक्रॉस, चंडीगढ़ रेडक्रॉस, कर्नाटक रेडक्रॉस आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed