फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mandi Samiti will help the farmers

किसानों की मदद करेगी मंडी समिति: रैकुनी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Mandi Samiti will help the farmers
मंडी समिति उपाध्यक्ष रविन्द्र रैकुनी। - फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। मंडी समिति ने किसानों की हर संभव मदद करने का निर्णय लिया है। प्रशासन से किसानों की दिक्कतों को लेकर बातचीत हुई है। किसानों की समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाएगा। गौलापार के किसानों को हो रही परेशानी को लेकर मंडी समिति उपाध्यक्ष रविन्द्र रैकुनी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि मंडी में आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिये प्रशासन से बात हुई है। बारिश और ओले की वजह से किसानों को नुकसान हुआ है। अब गेहूं की मढ़ाई के लिए उन्हें मजदूर नहीं मिल रहे हैं। प्याज का सीजन शुरू होने जा रहा है। मंडी के पंजीकृत किसानों के अलावा अन्य किसानों को भी मदद की जाएगी। कोरोना संकट से किसानों को उबारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कई किसान सहकारी समितियों से भी जुड़े हैं। उनका फसली बीमा किया गया है। नुकसान का आंकलन कर फसली बीमा का क्लेम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed