फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mandal president of BJYM beaten up drunk students

भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ने नशे में छात्राओं को पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mandal president of BJYM beaten up drunk students
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष ने अपने घर में किराए पर रह रहीं छात्राओं को पीट दिया। दहशत में आईं छात्राएं बिना चप्पलों के ही कोतवाली पहुंच गईं और भाजयुमो नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पालीटेक्निक की छात्राएं दो छात्राएं तीन माह से मल्लीताल स्टाफ हाउस क्षेत्र निवासी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आशु उपाध्याय के घर में किराए में रहती हैं। शहर में पेपर देने आईं एक अन्य छात्रा भी उन्हीं के कमरे में रुकी थीं। आरोप है कि सोमवार की देर शाम नशे में आरोपी आशु ने छात्राओं के कमरे का दरवाजा खटखटाया, जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो उसने पत्थर से दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में घुस गया। विरोध करने पर आशु ने छात्राओं के साथ मारपीट की। इस पर छात्राएं बिना चप्पलों के ही जान बचाकर भाग गईं। साथ ही छात्राओं ने अपने परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी। इस पर शहर में ही रह रहे छात्राओं के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनसे भी धक्कामुक्की की। इसके बाद छात्राएं रिश्तेदारों के साथ चलीं गईं। छात्राओं ने कहा कि आरोपी पहले भी नशे में उनके कमरे के दरवाजे को खटखटाता था। शिकायत पर मंगलवार को कोतवाल अशोक कुमार ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष को फटकार लगाई।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि छात्राओं की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर आरोपी आशु उपाध्यक्ष ने माफीनामा लिखकर भविष्य में गलती न करने की बात कहते हुए समझौता कर लिया। पुलिस ने देर रात हंगामा करने पर आरोपी आशु उपाध्याय के खिलाफ धारा 107, 116 और 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की और बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed