फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man carrying identification in his hand was cremated in anonymity in haldwani

कोई अपना नहीं: सड़क पर मिला बेहोश, आठ दिन बाद तोड़ा दम; हाथ पर गुदा था 'राजपाल'... पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Sat, 04 Jul 2026 06:49 AM IST
Heera नवनीत सिंह बिष्ट
नवनीत सिंह बिष्ट Published by: Heera Updated Sat, 04 Jul 2026 06:49 AM IST
सार

हल्द्वानी में 20 जून को बेहोश मिले व्यक्ति की 27 जून को मौत हो गई। हाथ पर 'राजपाल' गुदा होने और पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद कोई परिजन नहीं मिला, जिससे पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार लावारिस के रूप में कर दिया गया।

विज्ञापन
man carrying identification in his hand was cremated in anonymity in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले और बाद में मौत के शिकार हुए व्यक्ति की तमाम कोशिशों के बावजूद पहचान नहीं हो सकी। उसके हाथ पर गुदा नाम ‘राजपाल’ भी उसकी पहचान की गुत्थी सुलझाने में मददगार साबित नहीं हुआ। अंत में नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद लावारिस के रूप में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

20 जून को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में एक व्यक्ति सड़क पर बेहोशी की हालत में मिला था। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने करीब आठ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया। इस पूरे समय उसके पास कोई अपना नहीं था। न हाथ थामने वाला और ना ही कोई हाल पूछने वाला। उसके बाएं हाथ पर ''राजपाल यादव'' गुदा था। इसके अलावा उसकी कोई पहचान नहीं थी।

विज्ञापन

27 जून को उसकी सांसें थम गईं। मौत के बाद भी उसकी पहचान एक पहेली बनी रही। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा और आसपास के थानों से लेकर यूपी तक उसकी फोटो व अन्य जानकारियां भेजीं। पुलिस को उम्मीद थी कि शायद कोई उसे जानता होगा। कोई रिश्तेदार आएगा लेकिन कोई सामने नहीं आया। 72 घंटे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार लावारिस के तौर पर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 के करीब थी उम्र
युवक की उम्र करीब 40 साल के आसपास जताई जा रही है। उसके हाथ और कमर में चोट थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह यहां मजदूरी करता होगा। इसके अलावा उसके किसी बीमारी से ग्रसित होने का भी अंदेशा है।

युवक के हाथ में लिखे नाम के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए गए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। नियमों के तहत तय समय में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। - विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed