फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Makar Sankranti in Ranibag

मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti in Ranibag
हल्द्वानी, रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गार्गी नदी के तट पर उत्तरायणी के अवसर पर यज्ञोपवित संस?
हल्द्वानी। मकर संक्रांति पर्व यानी उत्तरायणी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ श्रद्धालुओं ने तड़के गंगा स्नान और पूजा पाठ के साथ पर्व मनाया। साथ ही मांगलिक कार्यों की भी शुक्रवार से शुरुआत हो गई। घुघूतिया पर्व के लिए घरों में पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के रानीबाग स्थित गार्गी नदी में कड़ाके की ठंड के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों के साथ ही नैनीताल क्षेत्र से भी काफी लोग रानीबाग पहुंचे। इधर कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न जगहों से पहुंचे कत्यूरी वंशजों ने भी रानीबाग पहुंचकर कुलदेवी जियारानी की पूजा की और जागर लगाए। जत्थों में पहुंचे कत्यूरी वंशजों ने शिला के चारों ओर चक्कर भी लगाए। दोपहर बाद सभी गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान रानीबाग में करीब 50 से अधिक यज्ञोपवीत संस्कार भी हुए।
विज्ञापन

नदी किनारे इक्का दुक्का दुकानें भी लगी थीं। इधर नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भी भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। छह माह बाद सूर्य के उत्तरायण में आने के साथ ही शुक्रवार से माघ पर्व की भी शुरुआत हो गई। लोगों ने इस मौके पर गरीबों को वस्त्र और खिचड़ी भी दान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीकात्मक रूप में निकली झांकी, खिचड़ी प्रसाद बांटा
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरा नगर के प्रांगण में इष्ट देव गोलज्यू देवता की झांकी प्रतीकात्मक रूप से निकाली गई। लोगों ने गोलज्यू के जयकारे लगाए और लोगों को कोरोना से मुक्त करने की प्रार्थना की। ओखलकांडा से पहुंचे छोलियारों ने छोलिया नृत्य किया। संस्था की ओर से सभी को प्रसाद रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया।

मंच के महासचिव मुकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी को मेले का विधिवत समापन किया जाएगा। इस दौरान संस्था अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर तिवारी, संरक्षक भुवन जोशी, देवेंद्र तोलिया, हुकम सिंह कुंवर, त्रिलोक बनोली, शोभा बिष्ट, पुष्पा सम्मल, ललित बिष्ट, पूरन भंडारी, हेम भट्ट , हेमंत बगडवाल, बीडी पाठक, ग्रीश जोशी, ललित बिष्ट, गोपाल बिष्ट, चंद्रशेखर परगाई, विवेक वर्मा, शैलेंद्र दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed