{"_id":"574744e44f1c1bdb42691211","slug":"mahapanchayat-women-against-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ महिलाओं की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ महिलाओं की महापंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Fri, 27 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
शराब के खिला्फ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। ग्राम मालधनचौड़ में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर महिलाओं ने महापंचायत की। उन्होंने पुलिस को एक हफ्ते का समय देते हुए कहा कि इस बीच शराब पर रोक नहीं लगी तो विरोध का सामना करने को तैयार रहे।
बृहस्पतिवार सुबह सांसद प्रतिनिधि बसंती आर्या के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं का हुजूम मालधनचौड़ नंबर दो पंचायत भवन पर पहुंचा। यहां हुई सभा में महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को कोसते हुए कहा कि पुलिस की शह पर बेरोकटोक शराब बेची जा रही है। जिससे क्षेत्र के युवा नशे की जद में पहुंच गये हैं। महिलाओं ने आबकारी निरीक्षक के खिलाफ भी नारेबाजी की।
कहा आबकारी निरीक्षक ने भी आज तक कभी गांव में बिक रही शराब के खिलाफ अभियान नहीं चलाया। महापंचायत के बाद महिलाओं ने स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा काटा। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपा देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, बसंती देवी, मोहनी देवी, मंजू देवी भावना देवी, गीता देवी, जिला महामंत्री भाजपा राकेश नैनवाल, हरीश दफोटी, कमल किशोर, जगदीश प्रसाद, जग्गा भाई, गोपाल, गोविंद प्रसाद, दीपक चंदोला, दिनेश टम्टा, देवेंद्र कुमारी समेत कई मौजूद रहे।