फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahapanchayat of dumper owners on 15th, will take out procession with demands

15 को डंपर स्वामियों की महापंचायत, मांगों को लेकर निकालेंगे जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of dumper owners on 15th, will take out procession with demands
हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपते डंपर स्वामी। संवाद
हल्द्वानी। गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले डंपर स्वामियों ने रायल्टी को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

डंपर एसो. के अध्यक्ष व समिति से जुड़े मनोज मठपाल ने कहा कि गौला खनिज निकासी की रायल्टी और समतलीकरण के कार्य के लिए खनिज निकासी होती है, दोनों की रायल्टी में असमानता है। संगठन की मांग है कि दोनों की रायल्टी एक होनी चाहिए। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में अवैध खनन की शिकायत है, उस पर प्रभावी रोकथाम लगनी चाहिए। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब डंपर स्वामी नदी में अपने वाहनों को नहीं उतारेंगे।
वन निगम के वाहनों के पंजीकरण के नवीनीकरण संबंधी कार्रवाई जल्द शुरू होने जा रही है, उसमें भी डंपर स्वामी शामिल नहीं होंगे। इन सभी मुद्दों को लेकर 15 सितंबर को बुद्ध पार्क में महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन

इसके बाद जुलूस भी निकाला जाएगा। इस संबंध में ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को डंपर स्वामियों ने दिया और महापंचायत करने और जुलूस निकालने की अनुमति मांगी गई है। इस दौरान अरशद अयूब, राजू चौबे, गणेश जोशी, गणेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed