फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mahalakshmi will visit door to door today

आज घर-घर पधारेंगी महालक्ष्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mahalakshmi will visit door to door today
हल्द्वानी। महालक्ष्मी पूजन में इस बार कनक वृष्टि योग बन रहा है। रात में कनक धारा स्तोत्र का पाठ करने से माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

पूजन मुहूर्त सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक है। सायंकाल महा लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल यानी 5:20 बजे से 7.50 तक है। ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया चौघड़िया मुहूर्त अमृत योग का समय भी शाम 5:30 से 8:45 बजे तक रहेगा जो वृषभ लग्न में ही रहेगा। रात में लाभ मुहूर्त महानिशीथ काल में 11:25 से 12:40 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

गोवर्द्धन पूजा, भैया दूज शनिवार को
अन्नकूट गोवर्द्धन पूजा का पर्व पांच नवंबर को मनाया जाएगा। सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे तक पूजन का मुहूर्त है। भैया दूज यानी यम द्वितीया पर्व शनिवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहों का दुर्लभ संयोग लाभकारी
हल्द्वानी। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय बताते हैं कि इस दीपावली के पर्व पर तुला राशि में सूर्य, मंगल, बुध, चंद्रमा ग्रह एक साथ रहकर शुभ फल प्रदान कर रहे हैं। तुला राशि के स्वामी वायु तत्व प्रधान शुक्र हैं जो महा लक्ष्मी की पूजा के लिए लाभकारी हैं। साथ ही चित्रा के पश्चात स्वाति नक्षत्र, प्रीति व आयुष्मान योग बन रहा है। विशेष मनोकामनाओं के लिए सिंह लग्न में पूजन करना चाहिए।
गोवर्द्धन पूजा के दिन अन्नकूट प्रसाद वितरण होगा
हल्द्वानी। प्राचीन श्रीराम मंदिर में शुक्रवार को गोवर्द्धन पर्व के दिन अन्नकूट प्रसाद वितरण किया जाएगा। पंडित विवेक शर्मा ने बताया कि प्रसाद वितरण शाम पांच बजे से शुरू होगा। उधर, गौ रक्षा केंद्र परमा हल्दूचौड़ में सुबह 11 बजे से गौ माता पूजन होगा। (संवाद)

शहीदों के नाम से जलाए 201 दीये
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज के कार्यकर्ताओं ने छोटी दीपावली पर शहीद मेजर चंद्र शेखर मिश्रा पार्क में एक दीया शहीदों के नाम से 201 दीये जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हरीश चंद्र पांडे, योगेंद्र कुमार साहू, बलराम हालदार, रितिक साहू, अभिषेक साहू, विष्णु दत्त बेलवाल, नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed