फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   made people aware against drugs

नशे के खिलाफ किया लोगों को जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
made people aware against drugs
रामनगर डिग्री कालेज से नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के एनसीसी कैडेटों नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। 79 एनसीसी बटालियन की रामनगर महाविद्यालय इकाई ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर 79 यूके बटालियन एनसीसी के आदेश पर प्रभारी डॉ. डीएन जोशी के निर्देशन में कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और बाहर से आए पर्यटकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए। रचनात्मक शिक्षक मंडल के संयोजक नवेंदु मठपाल ने कैडेटों को नशा मुक्ति के लिए नुक्कड़ नाटक के जरिये अभियान चलाने पर बल दिया। कैडेटों ने महाविद्यालय से लखनपुर चुंगी, रानीखेत रोड, रोडवेज, बाजार तक रैली निकाली। उन्होंने लोगों से नशा मुक्ति अभियान में सहभागिता का आह्वान किया।
विज्ञापन

कैडेटों ने ‘नशे को छोड़ो, रिश्ते जोड़ो’, ‘चारों तरफ है हाहाकार, बंद हो नशे का बाजार’, ‘कुछ पल का नशा, सारी उम्र की सजा’ आदि नारे लगाकर नशा मुक्ति अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक मुरलीधर कापड़ी, सीनियर अंडर ऑफिसर हर्षित बिष्ट, सूरज सिंह, रितिका रावत, आरती, अंजू, अजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed