फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Machines don't know when to answer

मशीनों का पता नहीं, कब जवाब दे जाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Machines don't know when to answer
doctor
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल और सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में वर्षों पुरानी मशीनों के सहारे काम चल रहा है। मशीनें भगवान सहारे हो गई है और मरीज राम भरोसे है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन आने वाले सुशीला तिवारी अस्पताल में सीटी और एमआरआई की मशीन वर्ष 2007 में लगी थी। मशीन की हालत यह हो गई है कि एक वर्ष में तीन से चार बार खराब हो जाती है। मशीनें खराब होने के कारण मरीजों को बाहर से महंगे दरों में एमआरआई और सीटी कराना पड़ता है। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के तो हाल और बुरे हैं।
विज्ञापन

सीटी स्कैन मशीन डायरेक्ट बिजली के कनेक्शन से चल रही है। मशीन के लिए 40 बैटरी खरीदी जानी है ताकि बैकअप मिल सके। डायरेक्ट बिजली से चलने के कारण मशीन फुंकने का खतरा बना हुआ है। एक्सरे मशीन का तो भगवान ही मालिक है। टूट-फूटे प्रोसेसर को बांधकर काम चलाया जा रहा है। बात अगर अल्ट्रासाउंड मशीन की हो तो उसके लिए यूपीएस की दरकार है। खास बात यह है कि आर्थो पेंटो ग्राम मशीन (दांतों के लिए) पिछले एक वर्ष से खराब पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनों के बारे में प्रस्ताव बनाकर डीएम को दिया गया है। जल्द ही मशीनों की हालत सुधरने की संभावना है। × डॉ. हरीश लाल, सीएमएस बेस अस्पताल
एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन के बारे में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। दोनों ही मशीनें नई खरीदने की आवश्यकता है। मशीनों को लेकर शासन में बात चल रही है। × डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed