फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MA student of history and physics after threatening self-immolation started entering

छात्र की आत्मदाह की धमकी के बाद एमए इतिहास और भौतिक विज्ञान में प्रवेश शुरू

Wed, 28 Sep 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Wed, 28 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में एमए इतिहास व एमएससी भौतिक विज्ञान में प्रवेश न देने पर मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने आत्मदाह की धमकी दी तो महाविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन


छात्र नेता दीप चंद्र बेलवाल के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने कहा कि उक्त मांगो को लेकर महाविद्यालय में आमरण अनशन किया गया था, जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस मामले में प्रवेश देने के आदेश प्राचार्या को दिए थे। आरोप लगाया कि प्राचार्या उन्हें गुमराह कर रही हैं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


छात्र नेता चंदन सिंह बिष्ट ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू न करने पर आत्मदाह की धमकी दी। उसके बाद प्राचार्या डा. हेमा  प्रसाद ने प्रवेश देने का आश्वासन दिया। साथ ही छात्रों को उच्चशिक्षा निदेशक डा. बीसी मेलकानी द्वारा जारी आदेश की प्रति दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यतिन रौतेला, नदीम अख्तर, शिखर भट्ट, गौतम मटियाली, सुमित जोशी, तेजपाल अधिकारी, रोहित मेहरा, रोबिन बिष्ट, गौतम पांडे आदि थे।

एमए इतिहास, भौतिक विज्ञान में प्रवेश आज

राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डा. हेमा प्रसाद ने बताया स्नातकोत्तर भौतिक विज्ञान एवं इतिहास में प्रवेश के इच्छुक समस्त अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने 28 सितंबर


छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना 28 को जारी होगी
स्नातकोत्तर में भौतिक विज्ञान, इतिहास की कक्षाओं में प्रवेश को लेेकर आए आदेश से छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना में बदलाव कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. संजय कुमार ने बताया अब 28 सितंबर को ढाई बजे अधिसूचना जारी की जाएगी। बाकी कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed