फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lucknow tourists' car falls into ditch, causing panic

Nainital News: लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, मची चीखपुकार

Fri, 24 Jul 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 24 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lucknow tourists' car falls into ditch, causing panic
नैनीताल। नैनीताल घूमने आए लखनऊ के पर्यटकों की कार वापसी में ज्योलीकोट के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में सवार छह पर्यटकों में चीखपुकार मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार अन्य पर्यटकों को भी चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर, लखनऊ निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) मंगलवार शाम नैनीताल पहुंचे थे। बृहस्पतिवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा कार से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर एक से कुछ आगे पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरते ही पर्यटकों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचदाा दी। इस पर तल्लीताल कोतवाली के एएसआई सुनील और ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा समेत एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल दो पर्यटकों को सड़क तक लाया गया।
विज्ञापन

एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि हादसे में हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह और लखनऊ निवासी निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को रेस्क्यू के बाद 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। अन्य पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन को पास देने के चक्कर में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि सामने आ रहे वाहन को पास देने के लिए टवेरा चालक ने गाड़ी को किनारे किया। मौके पर दीवार का कार्य चल रहा था। इस बीच गति में नियंत्रण न हाेने की वजह से गाड़ी का अगला पहिया सड़क किनारे रखे पत्थरों पर चढ़ने के बाद बेकाबू हो गया और वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed