फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lucknow tourist dies due to drowning in Kosi river

Ramnagar News: कोसी नदी में डूबने से लखनऊ के युवक की मौत, गर्जिया मंदिर में दर्शन करने आया था नरेंद्र सिंह

Tue, 21 May 2024 11:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Tue, 21 May 2024 11:50 AM IST
सार

गर्जिया मंदिर के समीप कोसी नदी के झूला पुल में नहाते वक्त एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। एसडीआरफ की टीम ने पर्यटक के शव को नदी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Lucknow tourist dies due to drowning in Kosi river
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्जिया मंदिर के समीप कोसी नदी के झूला पुल में नहाते वक्त एक पर्यटक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। एसडीआरफ की टीम ने पर्यटक के शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक अपने दोस्त के साथ लखनऊ से गर्जिया मंदिर दर्शन करने आया था।

विज्ञापन


नरेंद्र सिंह (48) पुत्र कुंवर सिंह निवासी राजीवपुरम ई ब्लाॅक मोहनभोग चौराहा लखनऊ अपने मित्र पुष्कर सिंह के साथ सोमवार सुबह काठगोदाम पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर में वह गर्जिया मंदिर पहुंचे। यहां वह अपने दोस्त के साथ कोसी नदी में नहाने लगे। अचानक झूला पुल के पास वह गहरे कुंड में डूबने लगे। दोस्त ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नरेंद्र को बचाया नहीं जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम ने नरेंद्र के शव को नदी से बाहर निकाला। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


प्राइवेट नौकरी करता था पर्यटक
मृतक के दोस्त पुष्कर सिंह ने बताया कि मृतक प्राइवेट कंपनी में नौकरी था। एक बेटी व एक बेटा है। युवक ने बताया कि गर्जिया मंदिर में दर्शन करने का प्लान अचानक बना और नरेंद्र ने ही उसका टिकट कराया था। सोमवार की रात लखनऊ लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसी नदी में नहाने वालों पर लगा प्रतिबंध
तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। कोसी नदी में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मंगलवार से नदी में नहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed