{"_id":"5eb706298ebc3e90ac7658bf","slug":"lt-col-resident-of-nainital-dies-of-heart-attack-ramnagar-news-hld3825071148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल का हार्टअटैक से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल का हार्टअटैक से निधन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल निलेश कपिल का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सदमे में है। श्रीनगर से लेफ्टिनेंट कर्नल का पार्थिव शरीर रविवार को उनकी ससुराल रामनगर के छोई लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मूलरूप से नैनीताल के तल्लीताल निवासी निलेश कपिल (50) कुपवाड़ा में तैनात थे। 14 मराठा लाइंस बटालियन के कर्नल जितेंद्र सिंह राठौर ने रामनगर पहुंचकर बताया कि सात मई की शाम परेड के दौरान एक्सरसाइज करते समय अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल के निधन की खबर सुनकर उनकी पत्नी लता, 17 वर्षीय पुत्र चिराग और 15 वर्षीय बेटी दीया का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा चिराग बीटेक कर रहा है, जबकि बेटी दीया हाईस्कूल में है।
कर्नल राठौर के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल निलेश पूर्व में दिल्ली डीआरडीओ में तैनात थे। विगत जनवरी में ही उनका स्थानांतरण कुपवाड़ा किया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को कुपवाड़ा से हवाई मार्ग से श्रीनगर लाया जाएगा। वहां से विशेष विमान से बरेली और इसके बाद सड़क के रास्ते उनके पार्थिव शरीर को छोई उनके ससुर विपिन छिमवाल के निवास स्थान पर लाया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रामनगर विश्राम घाट लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
निधन से पांच घंटे पहले परिजनों से की बात
लेफ्टिनेंट कर्नल निलेश कपिल ने निधन से पांच घंटे पहले ही पत्नी लता से परिवार का हालचाल जाना था। किसी को नहीं पता था कि लेफ्टिनेंट कर्नल की परिवार से अंतिम बार बात हो रही है। शाम सात बजे जैसे ही लेफ्टिनेंट कर्नल के निधन की खबर आई तो सभी सकते में आ गए।
डेढ़ माह से छोई में फंसा है लेफ्टिनेंट कर्नल का परिवार
छोई मदनपुर कुमी निवासी विपिन छिमवाल ने बताया कि 21 मार्च को उनकी बेटी लता, दोनों बच्चों और अपनी सास शांति देवी के साथ यहां पर आए थे। इसके बाद लॉकडाउन हो गया, तब से सभी यहीं पर हैं। कहा कि दामाद की मौत की खबर मिलने केे बाद परिवार सदमे में है। सभी ने तय किया कि लेफ्टिनेंट कर्नल का अंतिम संस्कार रामनगर के श्मशान घाट पर ही किया जाएगा।