{"_id":"2f9341d384d6acf59623efaa815b7cbe","slug":"low-oil-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम हुआ तेल संकट, पहाड़ों को गई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम हुआ तेल संकट, पहाड़ों को गई गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 13 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों के साथ ही जिले के पंपों पर पेट्रोल-डीजल पहुंचने से लोगों को राहत मिली। पंपों में पिछले कुछ दिनों की तरह मंगलवार को लाइन नहीं लगी थी। बुधवार को आईओसी की रैक पहुंचने से पेट्रोल-डीजल संकट कुछ कम होने के आसार है।
विज्ञापन
मंगलवार को आईओसी ने 30 केएल पेट्रोल और 60 केएल डीजल पहाड़ों पर पंपों के लिए भेजा। आईओसी की रैक बुधवार को पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें 25 सौ केएल डीजल और छह सौ केएल पेट्रोल आ रहा है। वहीं, एचपीसी के बहादुरगढ़ (हरियाणा) से आए टैंकरों में 45 केएल पेट्रोल और 37 केएल डीजल आया।
विज्ञापन
एचपीसी के हल्द्वानी और काठगोदाम स्थिति पंपों को 39 केएल पेट्रोल और 21 केएल डीजल भेजा गया, जबकि बीपीसी को भी 88 केएल पेट्रोल ओर 59 केएल डीजल मिला। बीपीसी ने हल्द्वानी-काठगोदाम के पंपों को 57 केएल पेट्रोल दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि आईओसी की रैक आने से पेट्रोल-डीजल का संकट कम होने की संभावना है।
विज्ञापन