फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lost in the race for the test, then gave up life

परीक्षा के दौड़ में हारी तो जान दे दी

Mon, 29 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Lost in the race for the test, then gave up life
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau

क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने फेल होने पर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उसे किसी ने डांटा भी नहीं था। फिर भी वह परीक्षा में अपनी हार बर्दास्त नहीं कर सकी। कालेज में वह सबसे तेज दौड़ने वाली धावक थी। कालेज के अध्यापक भी घटना से काफी दुखी हैं। 

विज्ञापन


बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी फौजी की बेटी दमुआढूगा में अपने ताऊ के साथ रहती थी। क्वींस कालेज में वह 12 वीं  की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि दोपहर में वह अपने भाइयों को खाना खिलाने के बाद खुद खाया खाई। इसके बाद वह सीबीसीएसई का परिणाम देखी।
विज्ञापन


फेल होने पर वह काफी मायूस हो गई। चुपके से वह कमरे में जाने के बाद पंखे से फांसी लगा ली। परिवार के सदस्यों ने जब दरवाजा खोला तो उसकी गर्दन पंखे से लटकी पड़ी थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की जानकारी छात्रा के पिता को दी। बेटी के मौत की सूचना मिलने के बाद पिता इलाहाबाद में नौकरी से छुट्टी लेकर चल दिए। छात्रा की मां गांव में रहती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमुवाढूंगा क्षेत्र की लड़कियां भी शव देखने के लिए गई।


ताऊ का परिवार काफी पश्चाताप कर रहा था। परिवार के सदस्यों का कहना था कि उसे कोई डांटता भी नहीं था। काफी समझदार लड़की थी लेकिन दिल की इतनी कमजोर होगी। किसी ने सोचा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed