फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lost five and a half million with the message of sim closure

सिम बंद होने के मैसेज से साढ़े पांच लाख गंवाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Lost five and a half million with the message of sim closure
प्रतीकात्म्क।
हल्द्वानी। मोबाइल पर आ रहे सिम बंद होने के मैसेज पर कतई भरोसा न करें। ऐसे मैसेज आपके खाते में डाका डाल सकते हैं। एक रिटायर बैंक कर्मी भी ऐसे ही मैसेज को सच मान बैठा और साइबर ठगों का शिकार होकर साढ़े पांच लाख गंवा बैठा। मुखानी पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिठौरिया नंबर एक शांति बिहार निवासी एसबीआई से अवकाश प्राप्त हरीश चंद्र सिंह के मोबाइल पर सात मार्च को सिम बंद होने का संदेश आया। नंबर चालू कराने के लिए साइबर ठगों ने एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए फिर संदेश भेज दिया। ठगों ने सिम चालू करने के लिए एप के माध्यम से दस रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा था। हरीश साइबर ठगों के झांसे में आ गए। उन्होंने दो एप डॉउनलोड कर लिए। ऑनलाइन दस रुपये का तत्काल रिचार्ज होने पर ठगों को मौका मिल गया। इसके बाद ठगों ने उनके खाते से छह किस्तों में साढ़े पांच लाख रुपये निकाल लिए। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने इस मामले में एसओजी से सहयोग मांगा तो एसओजी ने तत्काल संदेह में आए बंगाल के एक बैंक खाते को बंद करा दिया है। पुलिस को भरोसा है कि तत्काल सूचना देने का लाभ पीड़ित को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed