{"_id":"603698648ebc3ee9332a1fbb","slug":"lost-60-thousand-in-a-pizza-order-haldwani-news-hld416030236","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पिज्जा के ऑर्डर में गंवा दिए 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पिज्जा के ऑर्डर में गंवा दिए 60 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सरकारी स्कूल की अध्यापिका को ऑनलाइन पिज्जा का ऑर्डर करना महंगा पड़ गया। पिज्जा तो मिला नहीं उल्टे 60 हजार की ठगी हो गई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
सीएमटी कालोनी डहरिया निवासी शिक्षिका कमला जोशी ने 22 फरवरी को ऑनलाइन डोमेनोज पिज्जा मंगाने का ऑर्डर किया था। बुकिंग के बाद उन्हें मैसेज मिला कि वह पांच रुपये का भुगतान करें। कमला ने तुरंत ऑनलाइन पांच रुपये का भुगतान कर दिया। पांच मिनट बाद ही तीन किस्तों में 19999, 19999 और 19998 (59 हजार 996) रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। इस पर कमला परेशान हो गईं।
इस मामले में उन्होंने एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र को अवगत कराया। एसपी सिटी के निर्देश पर एसओजी की टीम सक्रिय तो हुई लेकिन तब तक पैसे निकल चुके थे। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की विवेचना टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश शर्मा को सौंपी गई है।