फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lok sabha election 2024 Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami road show in Haldwani

सीएम धामी ने झोंकी ताकत: बोले- ऐतिहासिक मतदान कर जीत दिलानी है...मोदी को तीसरी बार पीएम बनाना है

Thu, 18 Apr 2024 08:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Apr 2024 08:56 AM IST
सार

Haldwani: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें उत्तराखंड में हिमालयी राज्यों में एक रिकाॅर्ड बनाना है, पूरे उत्तराखंड के लोगों ने लोकतंत्र के महायज्ञ को एक उत्सव के तौर पर मनाया है। यह बात सीएम ने बुधवार को रोड शो के समापन पर तिकोनिया में कही।

विज्ञापन
Lok sabha election 2024 Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami road show in Haldwani
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें उत्तराखंड में हिमालयी राज्यों में एक रिकाॅर्ड बनाना है, पूरे उत्तराखंड के लोगों ने लोकतंत्र के महायज्ञ को एक उत्सव के तौर पर मनाया है। प्रचंड और ऐतिहासिक रूप से मतदान कर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलानी है।

विज्ञापन

यह बात सीएम ने बुधवार को रोड शो के समापन पर तिकोनिया में कही। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक प्रधानमंत्री और मेरा संदेश लोगों तक पहुंचाना है और हर लोगों को हर हाल में मतदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक ही बात है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रचंड बहुमत से देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। उत्तराखंड में पांच सीटों जीत कर चार सौ पार का नारा पूरा करने में उत्तराखंड की जनता सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रचार रूप महायज्ञ पूरा हुआ है। 19 को लोकतंत्र का महायज्ञ पूरा होगा। चार जून को परिणाम आएगा, जिस तरह का उत्साह और उल्लास है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते देखेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में उत्तराखंड बसता है, वे हर मौके पर उत्तराखंड का जिक्र करते हैं। अब हमारी बारी है, उन्हें प्रचंड बहुमत से जीताकर भेजना है।

विज्ञापन

आज का दिन, आज की रामनवमी विशेष
सीएम धामी ने लोगों को रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन और आज की रामनवमी हम सब लोगों के लिए विशेष है। हम लोगों के जीवन में पहली बार आया है कि जो रामलला पांच सौ वर्ष से घर से बाहर थे, इस बार वे जन्मदिन अपने महल में मना रहे हैं। मैं इसके लिए उत्तराखंड की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहता हूं, उनके कारण हमें रामयुग में जाने का अवसर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- भाजपा पर बरसे सचिन पायलट: बोले- उम्र निकल रही फिर भी मांग रहे पांच साल, युवाओं के लिए सिर्फ चार; यह कैसा न्याय

रोड शो के जरियेभाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी रोड शो में शामिल हुए। पशु चिकित्सालय के पास से रोड शो शुरू हुआ। इसमें छोलिया, ढोल से लेकर डीजे की गीतों के बीच नारे लगाते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़े। सीएम धामी कार्यकर्ताओं पर और कार्यकर्ता भी उन पर पुष्पवर्षा कर रहे थे। एसडीएम कोर्ट के पास मुस्लिम महिलाएं यूसीसी लागू होने का आभार जताने के लिए खड़ी थी। रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्य, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विकास भगत, शशांक रावत, रेनू अधिकारी, मजहर नईम नवाब, प्रदीप बिष्ट, महेंद्र अधिकारी, भुवन भट्ट, चंदन बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रचार के लिए तीसरी बार सीएम पहुंचे
जिले में ही चुनाव प्रचार के लिए सीएम तीन बार पहुंचे। इसमें उन्होंने हल्द्वानी विधानसभा में दो कार्यक्रम किए हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा जीत दर्ज कर रही है। इस बार पार्टी विजय हासिल कर जीत की हैट्रिक बनाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने धुआंधार प्रचार के साथ स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। अगर नैनीताल जिले की बात करें तो सात अप्रैल को सीएम ने भीमताल के लेटीबूंगा में सभा की। इसके बाद 13 अप्रैल को यूपी के सीएम आदित्यनाथ की विजय संकल्प रैली हल्द्वानी में रखी गई। इसमें सीएम धामी शामिल हुए और लोगों को संबोधित किया। चार दिन बाद सीएम ने फिर हल्द्वानी में पहुंचकर रोड शो किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed