फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: CM Dhami will do road show in Haldwani

Haldwani: आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आखिरी दिन ये होंगे स्टार प्रचारक

Wed, 17 Apr 2024 10:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Apr 2024 10:45 AM IST
सार

आज से चुनावी शोर थम जाएगा और प्रत्याशी घर-घर जाकर वोर मांग सकेंगे। नैनीताल लोकसभा सीट पर दस प्रत्याशी मैदान में हैं। आज पार्टी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो रखा है, इसके जरिए मतदाताओं को पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: CM Dhami will do road show in Haldwani
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव प्रचार का बुधवार को अंतिम दिन है, इस दिन भाजपा और ताकत झोंकेगी। पार्टी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो रखा है, इसके जरिए मतदाताओं को पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: जानिए...ये हैं उत्तराखंड के सबसे उम्रदराज मतदाता, उम्र जान चौंक जाएंगे

विज्ञापन

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर जीत के लिए भाजपा ने जोर लगाया हुआ है। दो अप्रैल को प्रधानमंत्री की जनसभा रुद्रपुर में हुई थी। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट ने बताया कि रोड शो दो बजे कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय से शुरू होगा, जो तिकोनिया स्थित दीनदयाल चौक तक जाएगा। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया है। रोड शो में सभी भाजपा विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी रोड शो कर चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा वोटरों को साधेंगे सचिन पायलट, रामलीला ग्राउंड में सभा आज
हल्द्वानी में आज शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। कांग्रेस की नजर युवा वोटरों पर है। इसे साधने के लिए प्रचार के अंतिम दिन राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी में जनसभा करेंगे। कांग्रेस इस जनसभा में 10 हजार लोगों के आने का दावा कर रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट बुधवार दोपहर एक बजे रामलीला मैदान हल्द्वानी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। कहा कि सचिन पायलट की सभा से कांग्रेस को बड़ा लाभ होगा। युवा मतदाता उनसे प्रभावित होंगे। यहां से वह पर्वतीय, भाबर और तराई को साधेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed