फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Locked the door after seeing the wife with the constable

Nainital News: पत्नी को सिपाही संग देख दरवाजे पर लगा दिया ताला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Locked the door after seeing the wife with the constable
हल्द्वानी। पति ने पत्नी को कालाढूंगी में तैनात सिपाही के साथ घर में देखा तो उसने दोनों को घर में बंद कर ताला लगा दिया। वह मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंचा। वहां जमकर हंगामा काटा। उधर पत्नी ने दूसरे व्यक्ति से ताला तुड़वा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी एक चिकित्सालय में काम करती है। बताया कि बुधवार की दोपहर जब वह दुकान से कुछ सामान लेने घर पहुंचा तो दरवाजा और खिड़कियां बंद थीं। उसने कई आवाज लगाई, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। 20 मिनट बाद पत्नी ने दरवाजा खोला तो वह कपड़े समेटते हुए बाहर आई। उसने अंदर देखा तो एक व्यक्ति पुलिस की आधी वर्दी में मौजूद था। इस पर वहां हंगामा हो गया। इससे पहले कि सिपाही बाहर निकल पाता पति ने उसे कमरे में ही बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद वह शिकायत लेकर मेडिकल चौकी पहुंच गया। इधर, महिला ने एक व्यक्ति की मदद से दरवाजे पर लगा ताला तुड़वा दिया और पुलिसकर्मी को भगा दिया। जब मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खुला था।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित और कुछ देर बाद उसकी पत्नी चौकी पहुंच गई जहां पीड़ित ने पुलिस पर ही आरोपी पुलिसकर्मी को मौके से भगा देने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद एसआई आदिल ने पीड़ित से तहरीर देने के लिए कहा, लेकिन शाम तक तहरीर नहीं मिली। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समझ बयान करा दिए गए हैं। पति की ओर से तहरीर नहीं मिली है जबकि सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed