फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Literary fair will be held in Ramnagar

रामनगर में साहित्यिक मेला होगा

Mon, 25 Sep 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 25 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Literary fair will be held in Ramnagar
रामनगर में साहित्यिक मेला होगा - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। हिमालयन ईकोज के बैनर तले आठ अक्तूबर को कार्बेट सिटी रामनगर में साहित्य, कला पर आधारित कुमाऊं फेस्टिवल होगा। इसमें देशभर के नामी साहित्यकार, पर्यावरणविद, लोकगायक मिलकर पर्यावरण, प्रकृति, लोककलाओं के संरक्षण पर चर्चा करेंगे। एसडीएम परितोष वर्मा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान ने रविवार को इसका पर्चा जारी किया। 
विज्ञापन


 हिमालयन ईकोज की संस्थापक, फेस्टिवल की डायरेक्टर जाह्नवी प्रसाद ने बताया कि प्रसिद्ध साहित्यकार नमिता गोखले 14 पुस्तकें लिख चुकी हैं। उनकी प्रेरणा से ही उनके मन में यह संस्था बनी। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके।
विज्ञापन


इसके लिये सात अक्तूबर को नैनीताल, आठ अक्तूबर को रामनगर में आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जंगलों के आसपास रहने वाली प्राकृतिक, जैविक तरीके से पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण में भूमिका निभाने वाले लोगों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने बताया कि फेस्टिवल में मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, कुमाऊंनी लोकगायक हीरा सिंह राणा, साहित्यकार डॉ. यशोधर मठपाल, दलीप अकोई, वाणी त्रिपाठी, प्रेरणा बिंद्रा, अमिताभ बहल, संजीव कुमार शर्मा, रंजीत सिंह समेत पर्यावरणविद, साहित्यकार मौजूद रहेंगे। फेस्टिवल में सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप भी सांपों की जानकारियां देंगे। वार्ता के दौरान कमल त्रिपाठी, मुकुंद प्रसाद, एजी अंसारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed