फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lineman searching for fault in Bindukhatta dies due to electric shock

Nainital News: बिंदुखत्ता में फॉल्ट ढूंढ रहे लाइनमैन की करंट से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lineman searching for fault in Bindukhatta dies due to electric shock
लालकुआं। विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद लाइन में फॉल्ट ढूंढने के दौरान अचानक लाइन में करंट आ जाने से बिंदुखत्ता निवासी लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार की देर शाम विद्युत आपूर्ति ठप होने पर बिंदुखत्ता क्षेत्र का लाइनमैन सुनील सिंह दानू हाटाग्राम क्षेत्र में फॉल्ट ढूंढ रहा था। अचानक विद्युत लाइन में करंट आने से सुनील पोल से नीचे गिरा और बेहोश हो गया। सुनील (28) को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील बिंदुखत्ता क्षेत्र के तिवारीनगर चित्रकूट क्षेत्र का निवासी था। मृतक के परिवार में पत्नी मंजू देवी, दो छोटे बच्चे, पिता कुंवर सिंह दानू, माता कमला देवी और बड़ा भाई करन दानू हैं। उसकी मौत के बाद से पत्नी, माता-पिता बदहवाश हैं और इलाके में मातम पसरा है। इधर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता इंतजार अली का कहना है कि संभवत: लाइन में बैक करंट आने के चलते यह घटना हुई है। वहीं एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि सुनील ने लाइट जाने पर घटना की सूचना के बाद ब्रेकडाउन लिया था, इसी दौरान यह घटना घटित हो गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed