फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Linc with Call Girl in Case of Loot

कालगर्ल मामले से जुड़ा है पर्यटक से लूटकांड का मामला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Linc with Call Girl in Case of Loot
नैनीताल। नैनीताल-भवाली मार्ग पर तीन अप्रैल की रात एक युवक से कार और नकदी लूट का मामला कॉल गर्ल से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि नैनीताल में ही होटल का कारोबार कर रहे पांच दोस्तों ने पर्यटकों के लिए कॉल गर्ल मंगाई थी। पैसा देने के बाद जब एजेंट ने कॉल गर्ल भेजने से मना किया तो दोस्तों ने एजेंट को सबक सिखाने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

बता दें कि तीन अप्रैल को मूल रूप से गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश निवासी मोहित ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कार और नकदी लूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के अगले ही दिन पुलिस ने इस मामले में दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी एक युवक अभिलेश टम्टा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपी से हुई प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि कार लूटकांड के तार देह व्यापार से जुड़े हुए हैं। पता चला है कि गिरफ्तार युवक व उसके चार साथी नैनीताल में लीज पर होटल चलाते हैं। वह पहले भी एजेंट से पर्यटकों के लिए कॉल गर्ल मंगाते रहे। इस बार भी युवकों ने एजेंट को एडवांस देकर कॉल गर्ल मंगाई। तीन अप्रैल की रात जब कारोबारी ने एजेंट से कॉल गर्ल भेजने को कहा तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज कारोबारी ने दोस्तों के साथ मिलकर एजेंट को सबक सिखाने की ठान ली। कारोबारी ने एजेंट को भवाली रोड क्षेत्र में बुलाया जहां उन्होंने पूर्व में दिए गए पैसे वापस देने की मांग की लेकिन एजेंट के मना करने पर पांचों ने लूट की घटना को अंजाम दे डाला। पूछे जाने पर सीओ संदीप नेगी ने भी कहा कि युवक लंबे समय से एजेंट से कॉल गर्ल मंगवाते थे। इस बार पैसे देने के बाद भी कॉल गर्ल नहीं पहुंचने पर उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

दो ने मीडिया और एक ने पुलिसकर्मी बनकर दिया डकैती को अंजाम
नैनीताल। बताया जाता है कि एजेंट को सबक सिखाने के लिए पांच दोस्तों में से दो ने खुद को मीडिया कर्मी बताया जबकि एक ने पुलिस कर्मी। एजेंट को भवाली रोड में बुलाया गया। वहां एक कार में पहले से पांचों युवक बैठे थे। एजेंट के पहुंचने पर दो युवकों ने खुद को मीडिया कर्मी और एक ने पुलिस का दरोगा बताकर एजेंट को दबाव में लिया। दबाव बनाने के बाद भी जब बात नहीं बनी तो युवक एजेंट को बाहर उतार कार और नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed