फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   light

Nainital News: 30 मिनट की हवा से 10 घंटे अंधेरे में हल्द्वानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
light
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हल्द्वानी। सोमवार को हल्द्वानी में आधे घंटे तेज हवा क्या चली ऊर्जा निगम का पूरा ''सिस्टम फाल्ट'' हो गया। शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था को बहाल करने में ऊर्जा निगम के इंजीनियरों को 10 घंटे का समय भी कम पड़ गया। रात 11 बजे खबर लिखे जाने तक कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई थी। हैरान करने वाली बात यह थी कि बिजली सप्लाई को चालू करने के लिए लोग इंजीनियरों को फोन करते रहे, लेकिन वे अपनी रफ्तार से ही काम करने में लगे रहे।


तेज हवा के साथ सोमवार को 12 बजे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। कुछ देर की हवा में करीब 25 बिजली के पोल गिरते ही विभाग के दावों की पोल खुल गई। ऊर्जा निगम के नगर और ग्रामीण डिवीजन से तूफान की स्थिति देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। कुछ देर के तूफान में ही काठगोदाम से लेकर लालकुआं, कालाढूंगी से लेकर गौलापार तक बिजली के कई पोल और लाइनें क्षतिग्र्रस्त हो गईं। तूफान के बाद काठगोदाम, गौलापार, कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जगह-जगह पेड़ और पेड़ों की डाल गिरी हुई थीं। काठगोदाम में सर्किट हाउस के पास बिजली लाइन और पोल क्षतिग्रस्त हो गया। देवलचौड़ फीडर से जुड़े क्षेत्र के लोगों ने ईई ग्रामीण, एसडीओ, एई को क्षेत्र में मौसम ठीक होने के कई घंटों बाद भी बिजली आपूर्ति ठप होने की दिक्कत बताई। इसके बाद भी अधिकारियों ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। कॉल पर आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे। इसके चलते लोग देर रात तक कई इलाकों में बिजली के इंतजार में परेशान रहे।
विज्ञापन




---

लाइनों की मरम्मत पर लाखों बर्बाद



हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की ओर से सालभर और पिछले दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में लाइनों की मरम्मत, लॉपिंग और चौपिंग के नाम पर शटडाउन लिया गया। इसके लिए विभाग ने हल्द्वानी ग्र्रामीण डिवीजन में भी मरम्मत के नाम पर लाखों रुपया खर्च किया, लेकिन कुछ देर के तूफान में विभाग के खोखले काम की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



मुख्य अभियंता को जनता की नहीं चिंता

हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता पूरे शहर में बिजली की दिक्कत के मामले में गंभीर नजर नहीं दिखाई दिए। लोग बिजली ठप के चलते घंटों परेशान रहे लेकिन अधिकारी ने समस्या सुनने का तक समय नहीं निकाला। मुख्य अभियंता को लोगों ने बिजली ठप होने की सूचना के लिए कॉल किया, लेकिन अधिकारी ने फोन नहीं उठाना जरूरी नहीं समझा।



---



कोट :

बिजली के 25 से 30 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, कई जगह लाइनें टूट गईं। कठघरिया, कमुलुवागांजा, यातायात नगर, फूलचौड़, फुटकुआं फीडरों की लाइनें ठीक की गई हैं, धौलाखेड़ा में कार्य चल रहा है। कई जगहों से तार टूटनें की शिकायतें हैं, कुछ जगह मंगलवार तक का भी समय लग सकता है। फॉल्ट ढूंढने और लाइनें ठीक करने का काम देर रात तक चलेगा। - डीडी पांगती, ईई ग्रामीण डिविजन।


--



तूफान के चलते करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। सर्किट हाउस के पास लाइन गिर गई, कई जगह बिजली के पोल, पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। शहर के कई फीडरों में शाम 05:30 बजे तक और कुछ में देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। लाइनों की मरम्मत देर रात तक जारी रहेगी। - नीरज तिवारी, ईई शहर डिविजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed