{"_id":"5919fa494f1c1b3a24f23039","slug":"lessons-of-english-reading-for-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के लिए पढ़ रहे अंग्रेजी का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के लिए पढ़ रहे अंग्रेजी का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
english
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के लिए सेल्स टैक्स विभाग की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। जीएसटी के सफल क्रियान्वयन के लिए सेल्स टैक्स के कर्मियों को अंग्रेजी का पाठ पढ़ाया जा रहा है। पाठशाला में अंग्रेजी की आम बोलचाल से लेकर पत्राचार तक की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
देश में एक जुलाई जीएसटी लागू होने की संभावित तिथि है। सूबे में भी जीएसटी को लागू करने के लिए कर्मचारियों ने भी कमर कस ली है। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक जीएसटी में अंग्रेजी भाषा को वरीयता दी गई है।
विज्ञापन
जीएसटी पंजीयन से टैक्स जमा तक सभी आवेदन अंग्रेजी में किए जाएंगे। साथ ही पत्राचार में भी अंग्रेजी का इस्तेमाल होगा। इधर सेल्स टैक्स विभाग के कर्मी अभी तक हिंदी-अंग्रेजी में फार्म भरते आए हैं। पत्राचार में तो सिर्फ हिन्दी का ही इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
कहीं जीएसटी क्रियान्वयन में अंग्रेजी भाषा के ज्ञान की कमी आडे़ नहीं आए इसलिए काठगोदाम स्थित कार्यालय में हल्द्वानी जोन के कर्मियों को एक माह का इंग्लिश स्पीकिंग व लर्निंग कोर्स सिखाया जा रहा है। प्रोफेशनल रोजाना एक-दो घंटे क्लास लगाकर कर्मियों को अंग्रेजी की बेसिक, आम बोलचाल व पत्राचार में होने वाली अंग्रेजी के इस्तेमाल की जानकारी दे रहे हैं।
साथ ही जीएसटी से जुड़े हुए तथ्यों के बारे में भी बता रहे हैं। प्रशिक्षण से कर्मियों को अंग्रेजी बोलने, लिखने, पढ़ने में मदद मिलेगी जो सीधे तौर पर जीएसटी संचालन के लिए भी मददगार होगा।
जीएसटी के लिए कर्मियों को एक माह की इंग्लिश ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे जीएसटी संचालन में काफी मदद मिलेगी।
राकेश टंडन, सेल्स टैक्स ज्वाइंट कमिश्नर, हल्द्वानी जोन
19491 से ज्यादा व्यापारियों ने कराया जीएसटी में पंजीयन
सेल्स टैक्स के आंकड़ों के मुताबिक हल्द्वानी जोन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी के 22,931 व्यापारी को टिन नंबर आवंटित किया गया है। वहीं 30 अप्रैल तक 85 फीसदी से ज्यादा करीब 19491 व्यापारियों ने जीएसटी में पंजीयन करा लिया है। संभावना जताई जा रही है कि एक जून से दोबारा आन लाइन जीएसटी पंजीयन शुरू होने पर शत प्रतिशत पंजीयन हो जाएगा।
जीएसटी पर वर्कशाप आज
काठगोदाम गौलापार स्थित सेल्ट टैक्स दफ्तर में गुड्स एंड सर्विस टैक्स पर एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में व्यापारियों को जीएसटी में आन लाइन पंजीयन करने, आन लाइन ही स्वत: कर निर्धारण व जमा के साथ ही जीएसटी की बेसिक जानकारी दी जाएगी। यह कार्यशाला दोपहर दो बजे से पांच बजे तक की जाएगी।
अब एक जून से होगा पंजीयन
जीएसटी के लिए जीएसटीएन गुड एंड सर्विस टैक्स नेटवर्क पर ही पंजीयन किया जा रहा है। इसमें पंजीयन की तिथि 30 अप्रैल तक थी अब दोबारा एक जून से पंजीयन के लिए नेटवर्क खोला जाएगा। बता दें कि जीएसटी पंजीयन पर पैन कार्ड की तर्ज पर ही 15 अंको का एल्फा न्यूमेरिक नंबर जिसमें अंग्रेजी के शब्द व नंबर होंगे आवंटित किया जाता है जबकि टिन में सिर्फ नंबर ही होते हैं।