फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Less Open Gim in Pithauragarh

17,960 रुपये की लागत से कैसे ओपन जिम बनेंगे गांवों में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Less Open Gim in Pithauragarh
पिथौरागढ़ जिले के एक गांव में ओपन जिम के नाम पर गाड़े गए पारालल बार और हरजेंटल बार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। प्रदेश सरकार ने ओपन जिम के लिए 17,960 रुपये पंचायतों को दिलाए हैं लेकिन युवाओं का कहना है कि इतने कम रुपये में ओपन जिम बनाना मुश्किल है। इसलिए ओपन जिम के नाम पर गांवों में सिर्फ लोहे के पाइप से बने पैरलल और होरिजेंटल बार लगाए जा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि यह राशि बढ़ाकर सरकार को ओपन जिम के मानक पूरे करवाने चाहिए।
विज्ञापन

सीमांत जिले में 686 ग्राम पंचायतें हैं। सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओपन जिम लगाने के लिए युवा कल्याण विभाग के माध्यम से युवक मंगल दलों के खातों में 17,960 रुपये डाले हैं जिनमें से 460 ग्राम पंचायतों के मंगल दल को ओपन जिम लगाने के लिए धन दे दिया गया है। हालांकि 226 ग्राम पंचायतों से युवा कल्याण विभाग को प्रस्ताव नहीं मिले हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद उन गांवों में भी ओपन जिम लगाए जाएंगे। युवाओं ने आरोप लगाया कि मंगल दल भी प्राप्त धन से सीमित सामान खरीद सके हैं। कहा कि ओपन जिम के नाम पर सरकार उन्हें गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

बड़ी ग्राम पंचायतों मनमर्जी से गाड़े जा रहे हैं खंभे
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और मंगल दलों की मर्जी से अपने घरों के नजदीक ओपन जिम के नाम पर खंभे लगाए जा रहे हैं। युवाओं ने ऐसे ओपन जिम को महज दिखावा बताया है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में चर्चा और सहमति के आधार पर जिम स्थापित करने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन जिम के मानक
एयर वाकर, लेग प्रेस, शोल्डर बिल्डर, क्रॉस ट्रेनर, सिटेड पुलर, चेस्ट प्रेस कम शोल्डर प्रेस, सिटअप बोर्ड, स्टेपर कम सर्फ बोर्ड, सिंगल चेस्ट प्रेस, पैरलल बार, ऑर्बिट रेक, काफ रेस, मंकी बार।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओपन जिम लगाने के लिए शासन से सिर्फ 17,960 रुपये ही मिले हैं। जिन गांवों से प्रस्ताव मिले हैं उन गांवों के युवक मंगल दलों को धन अवमुक्त कर दिया है। -डीएन द्विवेदी, युवा कल्याण अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed