{"_id":"68d06844449880605802df59","slug":"leopards-raise-villagers-concerns-as-they-kill-cattle-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-109637-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मवेशियों को मारने के साथ तेंदुओं ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मवेशियों को मारने के साथ तेंदुओं ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता
Mon, 22 Sep 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में बीते कुछ समय से तेंदुओं के आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। क्षेत्र के अमेल, मल्ली सेठी, गजार और धारीकोट में तेंदुए ग्रामीणों के मवेशियों को मार चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है आबादी क्षेत्र में आने के बाद तेंदुए का जोड़ा आसपास खेलता हुआ भी दिखाई दे रहा है। तेंदुए ने मल्ली सेठी प्रकाश चंद्र, जगदीश चंद्र, अमेल के आनंद राम, धारीकोट में दीवान सिंह नेगी और गजार में दलीप सिंह के जानवरों को निवाला बनाया है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन