फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard sneaked into the room of the couple visiting Nainital

नैनीताल घूमने आए दंपति के कमरे में घुसा तेंदुआ 

Sun, 31 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 31 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Leopard sneaked into the room of the couple visiting Nainital
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीते दिनों शहर में घुसे हिमालयन ब्लैक बीयर की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि रविवार तड़के एक होटल के कमरे में एक तेंदुआ घुस आया। कमरे में तेंदुए को देखकर उसमें ठहरे दंपति के होश उड़ गए। डरा-सहमा दंपति कंबल ढककर बिना हिले-डुले लेटा रहा। दो-तीन चक्कर कमरे के लगाकर जैसे ही तेंदुआ बाथरूम में घुसा, युवक ने हिम्मत दिखाकर बाथरूम के दरवाजे को बंदकर कुंडी लगा दी।
विज्ञापन


करीब साढ़े तीन घंटे तक तेंदुए को पकड़ने की जद्दोजहद होती रहीं, लेकिन फिर तेंदुआ बाथरूम की रोशनदान को तोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। बताया जा रहा है कि तेंदुए के पीछे आवारा कुत्ते पड़े हुए थे और उन्हीं से बचने के लिए वह होटल के कमरे की खिड़की तोड़कर घुस आया था। किसी होटल में तेंदुए के घुसने की यह पहली घटना है। 
विज्ञापन


मेरठ के पल्लवपुर फेज वन क्षेत्र से सुमित और शिवानी की शादी हाल ही में हुई है। इन दिनों वे नैनीताल घूमने आए हुए हैं और हल्द्वानी रोड स्थित शशि होटल के कमरा नंबर 235 में ठहरे हैं। उनके साथ उनके जीजा अरुण, बहन प्रियंका, भाई अमित और दीदी का छोटा बच्चा सारांश भी बगल के कमरे में ठहरे थे। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे डेढ़-दो वर्ष का एक तेंदुआ खिड़की तोड़कर सुमित और शिवानी के कमरे में घुस आया। शीशा टूटने की आवाज से दोनों चौंककर उठ गए। सामने तेंदुआ देखकर दोनों हक्केबक्के रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने समझदारी दिखाते हुए खुद को शांत रखा और कंबल ढककर दोनों बिस्तर पर ही पड़े रहे। यही समझदारी उनके लिए वरदान साबित हुई औैर तेंदुए ने उनके साथ कोई संघर्ष नहीं किया। संयोगवश बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ था और दो-तीन चक्कर लगाने के बाद तेंदुआ बाथरूम में जा घुसा। सुमित ने तेंदुए के बाथरूम में घुसते ही उसकी कुंडी लगा दी औैर तत्काल होटल कर्मियों को सूचित किया। खबर तेजी से फैलती चली गई और होटल के चारों ओर भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पर डीएफओ डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल, एसडीओ दिनकर तिवारी व उमेश तिवारी, जू रेंजर प्रमोद तिवारी, वन्य जीव चिकित्सक डॉ. योगेश भारद्वाज, वन दरोगा हीरा सिंह शाही, संतोष गिरी, हरीश चंद्र, भरत सिंह, नारायण सिंह के अलावा तल्लीताल थाने के एसओ कैलाश जोशी भी मौके पर पिंजरा और ट्रेंकुलाइजर गन लेकर पहुंच गए।

साढ़े तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद करीब 7:30 बजे तेंदुआ बाथरूम के रोशनदान की खिड़की तोड़कर बाहर निकल गया और हाइवे क्रॉस कर नीचे मसजिद की तरफ से आगे जाकर गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्षेत्र में कुत्तों के भौंकने का रोज शोर हो रहा था। हो सकता है आज कुत्तों ने ही तेंदुए को दौड़ाया हो और वह डरके होटल में घुस गया। 


बीते दिनों हिमालयन ब्लैक बीयर यहां एक होटल के कमरे में घुस आया था शायद उसके अनुभव बहुत मजेदार रहे और बात पूरे जंगल में फैल गई तभी आज बिल्कुल उसी तर्ज पर एक तेंदुआ एक होटल के कमरे की खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे में घुस गया। सुबह साढ़े चार बजे गहरी नींद में मेरठ से आए पर्यटक सुमित राठौर और उनकी पत्नी शिवानी को शीशा तड़कने से नींद खुली तो सामने एक तेंदुए को खड़ा देख उनके होश उड़ गए। डर के मारे वे हिलडुल भी ना पाए फिर भी समझदारी दर्शाते हुए दोनों कंबल ढक कर लेटे रहे। तेंदुए ने उनकी चारपाई के ऊपर से छलांग लगाई और कमरे में और चक्कर काटता रहा। राठौर दंपत्ति भगवान को याद करते रहे कि तेंदुआ बाथरुम में घुस गया। सुमित ने हिम्मत करते उसे वहीं बंद कर बाहर से चिटकनी लगा दी। तब जाकर दोनों की हलक में अटकी सांस वापस आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed