फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard pounces on elderly man walking outside home in haldwani

UK: घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर झपटा तेंदुआ, पड़ोसी महिला ने पत्थर मारे तो जंगल की ओर भागा वन्यजीव

Mon, 27 Jul 2026 10:41 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 27 Jul 2026 10:41 PM IST
सार

बजूनिया हल्दू क्षेत्र में सोमवार शाम घर के बाहर टहल रहे 62 वर्षीय गणेश सनवाल पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर वहां मौजूद महिला ने तेंदुए को पत्थर फेंककर मारे जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। घायल बुजुर्ग को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Leopard pounces on elderly man walking outside home in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के बजूनिया हल्दू क्षेत्र में सोमवार शाम घर के बाहर टहल रहे 62 वर्षीय गणेश सनवाल पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर वहां मौजूद महिला ने तेंदुए को पत्थर फेंककर मारे जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। घायल बुजुर्ग को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत में सुधार है। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक बजुनिया हल्दू निवासी गणेश सनवाल (62) सोमवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एकाएक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल सनवाल की चीख-पुकार सुनकर पास के घर के बाहर मौजूद एक महिला ने तेंदुए की ओर पत्थर फेंके। शोर सुनकर गणेश का पालतू कुत्ता भौंकने लगा। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन घायल को इलाज के लिए बेस अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल सनवाल के हाथ, पैर और गले में तेंदुए के हमले के निशान हैं। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल की ओर न जाने की अपील
इधर तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप असगोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल व्यक्ति के परिजनों से वार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी ली। रेंजर ने बताया कि विभागीय टीम को मौके पर गश्त के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही गांव में सुरक्षा इंतजाम कराए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी जंगल की ओर न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

तीन साल पहले भी वन्य जीव के हमले में गई थी एक व्यक्ति की जान
ग्राम प्रधान दिनेश जोशी ने बताया कि जिस स्थान पर तेंदुए ने सोमवार शाम हमला किया है। उसके ठीक सामने नाला है और नाले के दूसरी ओर जंगल है। उन्होंने बताया कि यहां पिछले कई साल से तेंदुए की मौजूदगी है। प्रधान के मुताबिक तीन साल पहले भी गांव में तेंदुए ने नत्थू लाल नामक व्यक्ति की जान ले ली थी। आठ माह पहले तेंदुआ यहां एक काश्तकार की गोशाला से बकरियों को उठा ले गया था। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से आबादी वाले क्षेत्र में वन्य जीवों की आवाजाही रोकने के लिए सोलर फेसिंग कराने, सोलर लाइटें लगवाने, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने और अन्य सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed