फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard makes goat bite

तेंदुए ने बकरी को निवाला बनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Leopard makes goat bite
किच्छा। ग्राम चंदननगर में बुधवार रात तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बना लिया। बकरी का शव गांव से 500 मीटर दूर बरामद हुआ है। इससे पहले तेंदुए ने एक घर से बकरी को शिकार बनाना चाहा तो लोगों के शोर मचाने पर वह बकरी छोड़कर भाग गया। इधर, ग्रामीणों की रात दहशत में कटी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय मेें दो दिन पहले आए तेंदुए ने ग्राम चंदन नगर में दस्तक दी है। बुधवार सुबह गांव के होरीदास की एक बकरी गायब हो गई तो उसने बकरी चोरी का शक जताया। बृहस्पतिवार सुबह होरीदास के घर से 500 दूरी पर बकरी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। तेंदुआ खूंटे समेत बकरी को ले गया था। इधर, बुधवार शाम खूंटे में बंधी बकरी की ताड़ में बैठे तेंदुए को देखकर बिट्टन ने शोर मचाया तो मौके पर जमा हुए ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ भाग गया। ग्रामीण रविदास ने बताया कि उसकी दो तीन मुर्गियां भी तेंदुआ ले गया है।
विज्ञापन

रात को ग्रामीणों ने पटाखे व शोर मचाकर किसी तरह रात काटी। गांव के पूर्व प्रधान चंदन पांडेय, मनोज तिवारी आदि लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। इधर, बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू समेत अन्य लोगों ने मामले को लेकर रेंजर से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम गांव में नही पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में नहीं मिला तेंदुआ
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट परिसर में दहशत के पर्याय बने तेंदुए का पता नहीं चल पाया है। तेंदुआ न तो वनकर्मियों को दिखा है और न पिंजरों के पास मंडराया है। ऐसे में माना जा रहा है कि तेंदुए ने अपनी लोकेशन बदल ली होगी। ऐहतियातन वनकर्मी गश्त कर रहे हैं और दो पिंजरे लगे हुए हैं। तेंदुए की दहशत के चलते मार्निंग वॉक पर लोगों का जाना बंद हो गया है। इसके अलावा स्टेडियम में प्रशिक्षण भी आठ फरवरी तक बंद किए गए हैं। डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि गश्त लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed