{"_id":"5f0a22ba8ebc3e74a86cba02","slug":"leopard-killed-another-woman-cutting-grass-in-the-forest-haldwani-news-hld389366936","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में घास काट रही महिला को तेदुए ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में घास काट रही महिला को तेदुए ने मार डाला
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में मारी गई महिला पुष्पा सांगूड़ी की फाइल फोटो। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र के गौला बैराज जंगल में घास काट रही बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ उसे महिलाओं के झुंड से घसीटकर ले गया। 17 दिन के अंदर तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 23 जून को सूनाकोट गांव में मंदिर जा रही महिला को तेंदुए ने मार डाला था। दोनों घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया है।
काठगोदाम गौला बैराज निवासी 60 वर्षीय पुष्पा सांगुड़ी शनिवार सुबह बसंती देवी, नंदी देवी, मुन्नी देवी और लता देवी के साथ बैराज से करीब तीन किमी दूर जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गईं थीं। करीब साढ़े नौ बजे घास काटने के दौरान तेंदुआ पुष्पा पर झपटा और उसे घसीटकर ले गया। पुष्पा की चीख सुनकर साथी महिलाएं शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागीं। चीखपुकार सुनकर कुछ ग्रामीण भी जंगल की ओर भागे। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे बाद महिला का शव बरामद कर लिया। कुछ देर शव को घर में रखने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन क्षेत्राधिकारी मनोरा रेंज भूपाल सिंह मेहता ने मृतका के परिवार को एक लाख रुपये का मुआवजा और दाह संस्कार के लिए दस हजार रुपये दिए। सोमवार तक मुआवजे की शेष राशि भी परिजनों को दे दी जाएगी।
प्रभागीय वनाधिकारी टीआर बीजूलाल ने कहा कि सोनकोट और गौला बैराज में दो महिलाओं की मौत के बाद तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के कार्यालय से तेंदुए को मारने के आदेश जारी हो गए हैं। जल्द ही शूटरों की व्यवस्था कर तेंदुए को मार दिया जाएगा।