फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard dies after getting caught in barbed-wire fencing; farm owner taken into custody

Nainital News: तारबाड़ में फंसकर तेंदुए की मौत, खेत मालिक हिरासत में

Mon, 26 Oct 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Leopard dies after getting caught in barbed-wire fencing; farm owner taken into custody
रामनगर। तराई पश्चिमी वनप्रभाग की रामनगर रेंज के पापड़ी बीट स्थित एक खेत की तारबाड़ में लगे फंदे में फंसकर एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना की जानकारी वनाधिकारियों को मिलते ही वन विभाग में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चूनाखन वनपरिसर भेज दिया। साथ ही वन विभाग ने खेत स्वामी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामनगर रेंज की पापड़ी बीट स्थित एक खेत की तारबाड़ में लगे एक फंदे में तेंदुए का शव पड़ा था। तेंदुए का शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम ने शव को कब्जे में लेकर चूनाखान वन परिसर भेज दिया। वहां पोस्टमार्टम कर तेंदुए के शव को नष्ट कर दिया गया। डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया कि तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए थे। तेंदुए की उम्र तीन से चार साल की मानी जा रही है। बताया कि इस दौरान संबंधित खेत स्वामी को भी हिरासत में लेने की कार्रवाई की गई है। बताया कि प्रथम दृष्टया खेत स्वामी से मिले साक्ष्यों के अनुसार खेत स्वामी ने तेंदुए को नहीं मारा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--
बाघ के हमले में गाय की मौत, ग्रामीणों में दहशत
रामनगर। ग्राम छोई के नाथूपुर में बाघ की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार तड़के बाघ ने तारामती मिश्रा की गाय पर हमला कर उसे मार डाला। आबादी के नजदीक बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बेलपड़ाव रेंज के रेंजर बीरेंद्र अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास गश्त को बढ़ा दिया गया है। बाघ की मूवमेंट पर नजर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed