फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard Catched in Bhakhada Range

सुअर फंसाने लगाया गया था फंदा, फंस गया तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Leopard Catched in Bhakhada Range
हल्द्वानी उदयलालपुर में गांव से लगी जंगल की सीमा में क्लच वायर में फंसा तेंदुआ डॉट लगने के बाद हु?
हल्द्वानी। भाखड़ा रेंज से सटे गांव में किनारे पर शिकारी की ओर से लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया। तेंदुए को रेस्क्यू कर काठगोदाम स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। जहां तेंदुए की हालत सामान्य है। वन विभाग तेंदुए को सोलर फेंसिंग के तार में फंसने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि फंदा सुअर को फंसाने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज के अधिकारियों को सुबह नौ बजे गांव की सीमा पर तेंदुए के फंसने की सूचना मिली। सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी तनुजा परिहार वन विभाग की टीम के साथ आरटीओ रोड दीक्षांत स्कूल के पीछे पहुंचीं। यहां तेंदुआ एक फंदे में फंसा था। वन क्षेत्राधिकारी की ओर से तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। वन विभाग के डॉ. हिमांशु पांगती और डॉ. आयुष उनियाल ट्रेंक्यूलाइज गन के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहला डॉट मारा, जो सीधे तेंदुए की गर्दन में लगा। इसके बाद डाक्टरों की टीम ने 20 मिनट इंतजार किया लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ। इसके बाद तेंदुए को दूसरा डॉट मारा गया, जो बाल में ही अटक गया। टीम ने तीसरा डॉट मारा जो सही जगह लगा। इसके 10 मिनट बाद तेंदुआ बेहोश हो गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को तार काटकर उसे फंदे से अलग किया और पिंजरे में डालकर उसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे ग्लूकोज चढ़ाया। डाक्टरों ने बताया कि तेंदुए के शरीर में कहीं चोट का निशान नहीं है। दांत भी सही हैं। कहा कि तेंदुआ सही है, दो दिन देखने के बाद तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़
हल्द्वानी। तेंदुए को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम को भीड़ को हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर पिंजरे में डाला तो लोग फोटो लेने के लिए पिंजरे के पास पहुंच गए। कई लोग उसकी वीडियो बनाने लगे। कुछ उसके साथ सेल्फी भी खींचने लगे। वहीं दूसरी ओर तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज करने के लिए वन विभाग को जेसीबी बुलानी पड़ी। वन विभाग के डाक्टर जेसीबी की छत पर बैठकर तेंदुए के पास तक पहुंचे। इसके बाद डाक्टरों की टीम ने डॉट मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप सात बजे दे दी थी वन विभाग को सूचना
हल्द्वानी। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली में सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डेढ़ बजे रात से तेंदुए की आवाज आ रही थी। वह जोर-जोर से चीख रहा था। कहा कि जब हम वहां गए तो वह एक फंदे में फंसा था। हमने ग्राम प्रधान को सुबह सात-साढ़े सात बजे बताया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी।
क्या शिकारियों ने लगाया था फंदा
हल्द्वानी। वन विभाग फंदे की बात को नकार रहा है, लेकिन लोगों का आरोप है कि कुछ लोग सुअर को मारने के लिए फंदे का प्रयोग कर रहे हैं। इसी फंदे में तेंदुआ फंसा होगा। जहां पर तेंदुआ फंसा था वहां पर एक तार में क्लच वायर को बांधा गया था। यहां पर खाई थी।

सोलर फेंसिंग के तार में तेंदुआ फंसा था। तार तेंदुए के पेट के पास फंसा था। तेंदुआ नर है और उसकी उम्र करीब पांच साल है। तेंदुए को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। वहां उसकी हालत ठीक है। तनुजा परिहार वनक्षेत्राधिकारी भाखड़ा रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed