फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard attacked laborers working in the garden in ramnagar

Ramnagar: बगीचे में काम कर रहे मजदूरों पर तेंदुए ने किया हमला, तीन घायल; ग्रामीणों का शोर सुनकर भागा खूंखार

Thu, 16 May 2024 10:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 16 May 2024 10:18 AM IST
सार

रामनगर के पूछड़ी में बुधवार को आम और लीची के बगीचे में दवाई का छिड़काव कर रहे मजदूरों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। हमले में तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Leopard attacked laborers working in the garden in ramnagar
तेंदुए ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर क्षेत्र के पूछड़ी में बुधवार को आम और लीची के बगीचे में दवाई का छिड़काव कर रहे मजदूरों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। हमले में तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर रेंजर सहित वन कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप व पिंजरा लगाया।

विज्ञापन

पूछड़ी स्थित आम-लीची के बगीचे में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मजदूर दवाई का छिड़काव कर रहे थे। तभी तेंदुए ने शेख अरमान (25), तुलसीराम (60) और जयवीर सिंह (42) निवासीगढ़ पूछड़ी पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल के रास्ते भाग गया। हमले की सूचना वन विभाग को दी गई। आसपास के ग्रामीण घायलों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। सभी का इलाज कर उन्हें अपने घर भेज दिया गया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि तेंदुए के हमले में तीन मजदूर घायल हो गए। वन कर्मियों को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Weather: उत्तराखंड में गर्मी फिर दिखाने लगी तेवर, 40 के पार पहुंचा तापमान; इस दिन से करवट लेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में लंबे समय से दिख रहा तेंदुआ
पूछड़ी में लंबे समय से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। समय-समय पर ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी जाती रही है। इस घटना के बाद से बगीचे में काम करने वाले लोगों में दहशत है। वन विभाग की ओर से ठोस कार्यवाही नहीं करने से ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed