फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard attacked an elderly man in Betalghat

Leopard Terror: तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला, घास काटने गईं महिलाओं ने मचाया शोर, तब भागा आदमखोर तेंदुए

Tue, 24 Oct 2023 12:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Oct 2023 12:00 PM IST
सार

गांव के कीर्ति बल्लभ ने बताया कि वृद्ध घनश्याम अपनी बकरियों को जंगल में लेकर गए थे। वह सैम मंदिर के पास बैठे थे तभी तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया कि घास काटने गईं महिलाओं ने शोर मचाया तब तेंदुआ जंगल में भाग गया।

विज्ञापन
Leopard attacked an elderly man in Betalghat
तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायत हल्द्यानी निवासी घनश्याम जोशी (62) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल वृद्ध का सीएचसी बेतालघाट में उपचार कर चिकित्सिकों ने छुट्टी दे दी। 

विज्ञापन


गांव के कीर्ति बल्लभ ने बताया कि वृद्ध घनश्याम अपनी बकरियों को जंगल में लेकर गए थे। वह सैम मंदिर के पास बैठे थे तभी तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया कि घास काटने गईं महिलाओं ने शोर मचाया तब तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल को ग्रामीण बेतालघाट सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉ. रतन दीप ने बताया कि तेंदुए के हमले से घनश्याम जोशी के चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है। 
विज्ञापन


कीर्ति बल्लभ ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई बार तेंदुए को देखा गया। तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed