{"_id":"59c81a974f1c1b17108b4de9","slug":"lathicharge-protests-against-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू की घटना के विरोध में छात्राएं सड़कों पर उतरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू की घटना के विरोध में छात्राएं सड़कों पर उतरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में लाठीचार्ज का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को छात्राओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान विभिन्न छात्रावासों से पहुंची छात्राओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मल्लीताल स्थित पंत पार्क में सभा आयोजित कर बेटियों का सम्मान किए जाने की अपील की गई। सभा में प्रो. उमा भट्ट ने कहा कि बीएचयू में कुलपति से मिलने गई छात्राओं के साथ लाठीचार्ज के माध्यम से की गई मारपीट निंदनीय है। इस दौरान दीक्षा बोरा समेत एसआर, केपी और लंघम छात्रावासों से पहुंची छात्राओं और गिर्दा स्मृति मंच की ओर से वक्ताओं ने विचार रखे। विरोध प्रदर्शन में डॉ. शीला रजवार, दिव्या पाठक, भारती जोशी, प्रियंका बिष्ट, वेदिका पंत, संदीप तिवारी, कविता, कमल जोशी, भारती, जया पांडे, दीपक तिरूवा, महेश जोशी समेत दर्जनों छात्रावासी छात्राएं शामिल रहीं।
बीएचयू की छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की सर्वत्र निंदा
रामनगर (नैनीताल)। बीएचयू में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़, लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को यहां देवभूमि व्यापार मंडल कार्यालय पर विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। इसमें उपपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने केंद्र एवं भाजपा शासित राज्यों की सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने इसके लिए बीएचयू के कुलपति, दोषी पुलिस, प्रशासन कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। बैठक में रंगकर्मी अजीत साहनी, समाजवादी लोकमंच के मुनीष कुमार, केशर राणा, मनमोहन अग्रवाल, ललित उप्रेती, किशन, मेघा आदि थे। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने बताया कि बीएचयू में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार शाम चार बजे देवभूमि व्यापार मंडल कार्यालय में सर्वदलीय बैठक होगी।
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। भाकपा माले ने रविवार को राज्य कार्यालय के समक्ष भगत सिंह चौक कार रोड बिंदुखत्ता में उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ जोरदार विरोध, प्रदर्शन किया। भाकपा माले के राज्य सचिव कामरेड राजेंद्र प्रथोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनकी मौजूदगी में छात्राओं के आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज किया गया। यह निंदनीय है। भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजा बहुगुणा ने कहा कि लाठीचार्ज का आदेश देने वाले, महिला छात्रावासों में घुसकर छात्राओं से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उन पर महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इससे पहले भाकपा माले यूपी सरकार का पुतला दहन किया। इनमें पुरुषोत्तम शर्मा, बहादुर सिंह जंगी, कैलाश पांडेय, केके बोरा, स्वरूप सिंह दानू, आनंद सिंह नेगी, विमला रौथाण, केपी चंदोला, अतुल सती, इंद्रेश मैखुरी, ललित मटियाली, कमल जोशी, राजेंद्र शाह, पुष्कर दुबड़िया, तारु जग्गी, निर्मला शाही, भाष्कर कापड़ी, आनंद जग्गी, नैन सिंह कोरंगा आदि थे।