फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Landslide in Kilbary Road

Nainital News: बारिश के चलते 20 मीटर दरकी नैनीताल-किलबरी रोड

Tue, 27 Jun 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 27 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Kilbary Road
मंगलवार की सुबह पालीटैक्निक के समीप दरकी नैनीताल किलबरी रोड और सड़क से पैदल गुजरते सैलानी
नैनीताल। बारिश के चलते नैनीताल-किलबरी मार्ग पर राजकीय पालीटेक्निक के पास हुए भूस्खलन से सड़क का 20 मीटर से अधिक हिस्सा दरक गया। इससे सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। भूस्खलन के चलते सूखाताल क्षेत्र से जाने वाली पेयजल लाइन भी धराशाई हो गई और शेरवानी, बलरामपुर हाउस, ओकपार्क और हाईकोर्ट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को पाॅलीथिन से कवर करवा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद नैनीताल-किलबरी रोड दरक गई। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं था। भूस्खलन से शेरवानी, बलरामपुर हाउस, ओकपार्क व हाईकोर्ट क्षेत्र को पानी आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क का बड़ा हिस्सा दरकने से किलबरी, पंगोट, घुग्घुखान समेत कई गांवों से पहुंचने वाले काश्तकारों और ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ीं। लोनिवि की टीम ने मौका-मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता लक्ष्मण राम ने बताया कि सड़क का 20 मीटर हिस्सा टूटा है। इसकी गहराई लगभग 15 मीटर है। बताया कि फिलहाल सड़क की सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से को पॉलीथिन से ढक दिया गया है। सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बुधवार से ही क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने का काम शुरू करा दिया जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान ने बताया कि सड़क टूटने से जल संस्थान की एक लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। बारिश होने के कारण आज काम शुरू नहीं हो पाया। बुधवार से लाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed