{"_id":"6621be831a117f4056060234","slug":"lalkuan-howrah-express-train-will-run-from-25th-haldwani-news-c-303-1-lku1001-100591-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 25 से चलेगी लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 25 से चलेगी लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं। लालकुआं वाया भोजीपुरा/पीलीभीत रेल खंड पर अब 25 अप्रैल से रेल संचालन प्रारंभ हो जाएगा। वर्ष 2012 में लालकुआं-बरेली मीटर गेज रेल खंड को ब्रॉड गेज में बदलने के चलते अंतिम बार 31 जनवरी 2012 को नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हुआ था। इसके बाद इस रेल खंड पर रेल आवागमन बंद कर दिया गया था। अब फिर एक बार पूर्वोत्तर रेलवे ने कुमाऊं मंडल के लिए 25 अप्रैल से इस रूट पर लालकुआं से हावड़ा तक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किए जाने का निर्णय लिया है।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह के अनुसार 25 अप्रैल से 27 जून तक 10 फेरों के साथ 05060 लालकुआं-हावड़ा स्पेशल ट्रेन लालकुआं से दोपहर 2 बजे से चलेगी। यह ट्रेन 2:30 बजे किच्छा, 3:55 बजे भोजीपुरा, 4: 23 बजे पीलीभीत, 5:25 बजे पूरनपुर, 6: 30 बजे मैलानी, 6:55 बजे गोला गोकर्णनाथ, 7:42 बजे लखीमपुर खीरी, 9:35 बजे सीतापुर, 11:05 बजे बालामऊ, 11:25 बजे गोडा और रात्रि 12:55 बजे बस्ती, 1:35 बजे खलीलाबाद, 2:15 बजे गोरखपुर, 3 बजे छपरा होते हुए यह ट्रेन दूसरे दिन रात्रि में 9:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह 27 अप्रैल से 29 जून तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 10 फेरों के लिए चलाई जा रही यह ट्रेन लालकुआं से हर गुरुवार को तथा हावड़ा से शुक्रवार को 25 अप्रैल से 27 जून तक चलाई जाएगी। संवाद