फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Lakhs worth of property burnt by short-circuited

शॉर्टसर्किट से लाखों की संपत्ति जली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 03:49 AM IST
विज्ञापन
Lakhs worth of property burnt by short-circuited
नैनीताल। निकटवर्ती कैलाखान क्षेत्र में स्थित छावनी परिषद के आउट हाउस में मंगलवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों की लाखों की संपत्ति और नकदी जलकर राख हो गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल, पुलिस, सेना और एयर फोर्स के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान एक सिलिंडर लीक होने से उसमें आग लग गई, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

कैलाखान में छावनी परिषद के आउट हाउस में शॉर्टसर्किट से आग लगने के बाद वहां रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। आउट हाउस के भीतर दस सेे ज्यादा सिलिंडर की सूचना से लोग भयभीत हो गए। आउट हाउस में रहने वाले कमल पाल सिंह ने बताया कि आउट हाउस के दो मंजिल के एक कमरे से अचानक धुआं उठा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दमकल और पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान वहां के परिवारों ने लोगों की मदद से घरों के भीतर से दस सिलिंडर और अन्य जरूरी सामान निकाला लिया।
विज्ञापन

पुलिस और दमकल कर्मियों ने भवाली रोड से 200 मीटर ऊंचाई में पाइप बिछाकर आग पर काबू पाना शुरू किया। इस दौरान दमकल के वाहन शहर की सड़क पर पानी लाने के लिए दौड़ते रहे। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के दौरान करीब दस टैंकर पानी की जरूरत पड़ी। एसओ विजय मेहता ने बताया कि आउटहाउस में मुन्नी देवी, आशीष सोनकर, संजू सोनकर, विजय व भगत आदि के परिवार रहते हैं। आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउट हाउस का पुराना लकड़ियों का मकान होने के कारण कुछ ही समय में आग की लपटें उठ गईं। आउट हाउस के प्रथम तल में रहने वाले सभी परिवारों के कमरे आग की चपेट में आ गए। आग बुझाने वालों में जवाहर सिंह, राजेंद्र नाथ, कुलदीप कुमार, उमेश कुमार, जगत दानु, मनोज साह, गौरव, नीरज कुमार, दिनेश सिंह, रविंद्र, चीता कांस्टेबल शिवराज राणा मौजूद थे। एफएसओ चंदन लाल आर्य ने बताया कि अभी नुकसान की सही पुष्टि नहीं हो पा रही है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में 10 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
ऐसे पाया आग पर काबू
नैनीताल। दमकल टीम ने सड़क से 200 मीटर ऊपर पाइप बिछाकर दो बड़ी व एक छोटी अग्निशमन गाड़ी से आग पर काबू पाया। मदद के लिए एक टैंकर व एक अग्निशमन की छोटी गाड़ी एयरफोर्स से बुलाई थी। आग पर पूरा काबू पाने के लिए लगभग 10 फायर टेंडर पानी डालना पड़ा।

पालिकाध्यक्ष समेत कई लोग पहुंचे
नैनीताल। अग्निकांड की सूचना पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, कैंट सीईओ कोली आकाश संतोष, सीओ प्रमोद साह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को मदद देने का आश्वासन दिया है।
पिछले पांच वर्षों में नैनीताल शहर के बड़े अग्निकांड
-6 फरवरी 2016 को जिला पंचायत मार्ग में एक होटल में आग लगने से पांच लाख का नुकसान हुआ।
-25 सितंबर 0217 को ज्योलीकोट स्थित वीरभट्टी में आग लगने से 16 लाख का नुकसान हुआ। हादसे में दो लोग झुलसे।
-3 फरवरी 2018 को तल्लीताल स्थित भारत टेंट हाउस में आग लगने से 14.25 लाख का नुकसान हुआ।
-3 मार्च 2018 को शेरवानी कंपाउंड में आग लगने से एक की मौत जबकि दो झुलसे। अग्निकांड में 15 लाख का नुकसान हुआ।
-6 अप्रैल 2018 को मेहरा मेडिकोज मल्लीताल में भीषण आग लगी, जिसमें 7 लाख का नुकसान हुआ।
-4 मार्च 2019 को शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल में आग लगने से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
-24 मार्च 2019 को बीएसएनएल मुख्यालय में भीषण आग लग गई थी, प्रकरण में जांच लंबित है।
-28 नवंबर 2019 को मल्लीताल स्थित मजेठा हाउस में आग लगने से 1.50 करोड़ का नुकसान हुआ। इसमें ब्रिटिशकालीन कोठी जलकर राख हो गई थी।
- 30 नवंबर 2020 में मल्लीताल बाजार में घर में एक मौत
- 11 दिसंबर 2020 में मल्लीताल शेरवानी कम्पाउंड घर में
- 25 दिसंबर 2020 को तल्लीताल दुकान में
- 7 फरवरी 2021 में पाइंस घाट के समीप मकान में
- 2 मार्च को कैंट आउटहाउस नुकसान लगभग 10 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed