फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Labour Unconsius By GAS

अंगीठी के धुएं से चार मजदूरों की हालत गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Labour Unconsius By GAS
भवाली में अंगीठी के धुएं से बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद न्यूज एजें - फोटो : BHIMTAL
भवाली। अंगीठी के धुएं के कारण चार मजदूर बेहोश हो गए। रविवार को चोरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चारों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाजपुर निवासी जुनैद (19), इकबाल (21), शाकिर (23), सलमान (27) भवाली में मजदूरी करते हैं। सभी घोड़ाखाल रोड स्थित तीन मोड़ के पास एक कमरे में किराए पर रहते हैं। शनिवार की रात चारों ने कमरे में अंगीठी जला रखी थी। अंगीठी का धुआं कमरे में भरने के कारण चारों बेहोश हो गए।
रविवार सुबह उनका साथी इब्राहिम उनके कमरे में पहुंचा और सभी को बाहर से मजदूरी पर चलने के लिए आवाज लगाई। आवाज लगाने के बाद चारों में से किसी ने जवाब नहीं दिया। कमरे का दरवाजा तोड़कर स्थानीय लोगों की मदद से चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉ. रमेश कुमार और फार्मासिस्ट जगदीश टम्टा ने चारों को प्राथमिक इलाज देने के साथ ही ऑक्सीजन पर रखा।
विज्ञापन

डॉ. कुमार ने बताया कि चारों की हालत अब सामान्य है। उन्होंने सभी से जली अंगीठी को कमरे के बाहर रखकर सोने के लिए कहा है। पूर्व ग्राम प्रधान नवीन क्वीरा और संजय कुमार ने बताया कि समय पर ऑक्सीजन और आवश्यक इलाज मिलने से सभी की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed