फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Laborers' hut and four cattle burnt in fire

Nainital News: आग से मजदूरों की झोपड़ी और चार मवेशी जले

Fri, 19 Apr 2024 06:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 19 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Laborers' hut and four cattle burnt in fire
ग्राम पंचायत गगापुर के गांव भानदेव नवाड गांव झोपडी मे अज्ञात कारणों से लगी मे धू धू कर जलती छत्
हल्दूचौड़। गंगापुर कब डवाल ग्राम पंचायत के भान देव नवाड़ गांव में बृहस्पतिवार को मजदूरों की झोपड़ियों में आग लग गई। आग से आधा दर्जन झोपड़िया जलकर स्वाहा हो गईं। जबकि चार मवेशी भी आग की भेंट चढ़ गए तीन अन्य झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सायं करीब पांच गंगापुर कब डवाल ग्राम पंचायत के भान देव नवाड़ गांव में एक मजदूर की झोपडी में आग लग गई। तेज हवा के चलते अन्य झोपड़ियों में भी आग लग गई। इसी बीच झोपड़ियों में रखे गैस सिलिंडर से तेज धमाका होने लगा। देखते-देखते आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियां आग से स्वाहा हो गईं। इस दौरान चार मवेशी भी आग की भेंट चढ़ गए अैर तीन झुलस गईं। वहीं मजदूरों का घरेलू सामान नष्ट हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तीन दमकल वाहनों ने करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक राजस्व कर्मियों द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा था।
विज्ञापन

इन मजदूरों का हुआ नुकसान

आग से मजदूर नन्हे लाल का घरेलु सामान स्वाहा हो गया। इसके अलावा नेतराम की दो गाय आग की भेंट चढ़ गईं जबकि एक गाय झुलस गईं। भानजे की शादी के लिए टिन के बक्से में रखा 40 हजार रुपये जलकर राख हो गए। वहीं हंसा दत्त पांडे और मजदूर सोहन लाल का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग में घिरे दो बच्चों को सकुशल बाहर निकाला

हल्दूचौड़। ग्रामीण हंसा फुलारा ने साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों में फंसे दो मासूमों 10 साल के यश व 9 साल की प्रिया को झोपड़ी से सकुशल बाहर निकाला। इस घटना में हंसा फुलारा मामूली रूप से झुलस गए। वहीं मजदूरों की झोपड़ियों में आग की सूचना पर समाजसेवियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने अग्नि प्रभावितों के लिए भोजन का इंतजाम करने और शासन-प्रशासन से उन्हें उचित मुवावजा दिए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed