फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kuvivi's students shine in the convocation

दीक्षांत समारोह में कुविवि की छात्राओं का जलवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kuvivi's students shine in the convocation
नैनीताल के डीएसबी परिसर में 17वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मैडल मिलने की खुशी में मैडल को चूमती छ? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के सत्रहवें दीक्षांत समारोह में शुरू से लेकर आखिर तक छात्राओं का जलवा बरकरार रहा। विवि में अध्ययनरत छात्राओं ने 120 गोल्ड मेडल में से 95 अपने नाम किए जबकि कई अन्य पुरस्कार और सम्मान भी छात्राओं के ही हिस्से में आए। एक के बाद एक छात्राओं को मेडल देते राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने भी छात्राओं की मेहनत और लगन की प्रशंसा की।
विज्ञापन

समारोह में 60 विद्यार्थियों को वर्ष 2020 और 2021 के कुलपति स्वर्ण पदक दिए गए। इनमें से 47 छात्राओं और 13 छात्रों के हिस्से में आए। कुल 24 कुलपति पदक में से 19 पदकों से छात्राओं को नवाजा गया। सात छात्राओं को गौरा देवी स्वर्ण पदक, एक छात्रा को आईसीएसआई सिंग्नेचर नई दिल्ली स्वर्ण पदक, दो छात्राओं को पदमश्री सुखदेव पांडे स्मारक स्वर्ण पदक, दो छात्राओं को डॉ.डीएस भाकुनी स्वर्ण पदक, दो छात्राओं को ओम भगवती प्रेम सिंह नेगी (हिमाचल प्रदेश) स्वर्ण पदक, एक छात्रा को ठाकुर इंदर सिंह नयाल मेमोरियल स्वर्ण पदक, दो छात्राओं को कलावती साहित्य पुरस्कार ट्रस्ट अल्मोड़ा स्वर्ण पदक, एक छात्रा को ओम कमला नेगी स्वर्ण पदक, तीन छात्राओं को सीताराम जिंदल फाउंडेशन नई दिल्ली स्वर्ण पदक, दो छात्राओं को स्वर्गीय मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से नवाजा गया। इसके अलावा दो छात्राओं को कोठारी एकता धर्म साहित्य श्री पुरस्कार, एक छात्रा को सीएनआर राव फाउंडेशन प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। छात्राओं की इस उपलब्धि पर राज्यपाल ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

मिनट दर मिनट
11:15 बजे डीएसबी परिसर में राज्यपाल को गार्ड आफ ऑनर पेश
11:16 बजे एएन सिंह सभागार में मंत्रोच्चार शुरू
11:19 बजे शैक्षिक शोभायात्रा की शुरुआत
11:21 बजे राज्यपाल का शोभायात्रा के साथ सभागार में प्रवेश
11:25 बजे कुलपति और कुलसचिव ने किया राज्यपाल का पुष्प गुच्छ से स्वागत
11:31 बजे राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह शुरू करने की घोषणा की
11:32 बजे कुलपति ने राज्यपाल और शिक्षा मंत्री का स्वागत किया
11:54 बजे राज्यपाल ने उपाधिधारकों को दीक्षा उपदेश दिया
12:02 बजे राज्यपाल ने बारी-बारी से सभी विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करने की घोषणा की
12:05 बजे से राज्यपाल ने मेघावियों को गोल्ड मेडल
बांटे
12:25 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का संबोधन
12:30 बजे राज्यपाल का संबोधन
1:05 बजे राज्यपाल का संबोधन समाप्त हुआ
1:10 बजे कुलपति ने राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया
1:12 बजे कुलसचिव ने धन्यवाद ज्ञापित किया
1:15 बजे राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह के समापन की घोषणा की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed