{"_id":"62c48baa449ccc0cb82f8e72","slug":"kumaun-university-s-new-academic-session-will-start-from-august-17-nainital-news-hld4681239146","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 अगस्त से शुरू होगा कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 अगस्त से शुरू होगा कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र
विज्ञापन
प्रो. एनके जोशी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 17 अगस्त से शुरू होगा। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आजकल विवि में प्रवेश पंजीकरण चल रहे हैं जिसके बाद वरीयता सूची के आधार पर अभ्यर्थियों को अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश दिए जाएंगे।
कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि अभ्यर्थी कुमाऊं विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं जिसके बाद पंजीकृत छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, इसी सत्र 2022-23 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय के सभी परिसरों व संबंद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार न्यूनतम समान पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही सभी विभागाध्यक्ष 15 जुलाई तक संबंधित पाठ्यक्रमों की बोर्ड ऑफ स्टडी कराकर इसका अनुमोदन करवा लें।
उन्होंने कहा कि कुछ पाठ्यक्रम ऐसे है जो विश्वविद्यालय के परिसरों में संचालित नहीं हो रहे है लेकिन संबंद्ध संस्थानों में उनका संचालन किया जा रहा है, ऐसे पाठ्यक्रमों के लिए संबद्ध संस्थानों व महाविद्यालयों के निदेशकों व प्राचार्यों का उत्तरदायित्व होगा कि वे संबंधित संयोजक व संकायाध्यक्ष से संपर्क कर 15 जुलाई से पूर्व संबंधित पाठ्यक्रम की बोर्ड ऑफ स्टडी संपन्न कराएं।