फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaun University ranked 64th in pharmacy category

Nainital News: कुमाऊं विवि को फार्मेसी कैटेगरी में 64वां स्थान

Tue, 06 Jun 2023 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kumaun University ranked 64th in pharmacy category
कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान।  संवाद
नैनीताल। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के उच्च शैक्षिक संस्थानों की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2022 की लिस्ट जारी कर दी है। कुमाऊं विवि ने इस बार भी देश के सर्वोच्च शैक्षणिक संस्थानों में अपना नाम शालि किया है।
विज्ञापन

इस बार रिसर्च, ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, मैनेजमेंट, कॉलेज, फार्मेसी, मेडिकल, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एआरआईआईए (नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग) और लॉ कैटेगरी में रैंकिंग जारी हुई है जिसमें कुमाऊं विवि को फार्मेसी कैटेगिरी में 64वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि यह शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की मेहनत का फल है। यह प्रारंभिक सफलता है और अभी रैंकिंग के प्रथम 10 में आने के साथ विवि की यूनिवर्सिटियों के मध्य स्थापित करना है। कई प्रयोग विवि स्तर पर किए जा रहे हैं जिससे विवि को सृजनात्मकता, उद्यमिता, नवाचार, शोध एवं अनुसंधान का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जा सके। इस पर प्रो. एलएम जोशी, परिसर निदेशक भीमताल प्रो. एलके सिंह, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक अनिता आर्य, संकाय अध्यक्ष तकनीकी संकाय प्रो. कुमुद उपाधाय, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. राजीव उपाध्याय, निदेशक शोध एवं प्रसार प्रो. ललित तिवारी, प्रो. राजीव उपाध्याय, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राफिक एरा ने भी चौथी बार टॉप 100 विवि में बनाई जगह
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। ग्राफिक एरा इस बार फिर एनआईआरएफ रैंकिंग में लगातार चौथी बार टॉप 100 विवि में अपनी जगह बनाई है। ग्राफिक एरा को विवि की सूची में 55 वां, इंजीनियरिंग, कैटेगरी में 62 वां, मैनेजमेंट कैटेगरी में विवि ने 65 वां स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर प्रबंधन अधिकारी पुरुषोत्तम पंतोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed