फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaoni quiz contest selected 30 first child

कुमाऊंनी क्विज प्रतियोगिता में चयनित 30 अव्वल बच्चे

Mon, 04 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 04 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kumaoni quiz contest selected 30 first child
कुणाऊंनी क्विज - फोटो : अमर उजाला
 अमर उजाला कुमाऊंनी क्विज प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा में रविवार को जिले भर के  441 बच्चे शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद परीक्षा में बच्चों में काफी उत्साह दिखा। परीक्षा में शामिल अधिकांश बच्चों का इतना शानदार प्रदर्शन रहा कि उनको चयनित करने में परीक्षकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लिहाजा 50 में 45 अंक से अधिक लाने वाले 30 बच्चों का ही चयन किया गया।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा जिले के चार केंद्रों हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल और भीमताल में पूर्वाह्न 11 बजे से हुई। हल्द्वानी व आसपास के बच्चों की परीक्षा इंस्प्रेशन स्कूल हल्द्वानी, रामनगर में मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल टांडा, नैनीताल में बिशप शॉ पब्लिक स्कूल और भीमताल में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा संपन्न हुई। हल्द्वानी में 202, भीमताल में 102, नैनीताल में 75 और रामनगर में 62 बच्चों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन



सेकेंड राउंड के बाद होगा बजर राउंड
सेकेंड राउंड की प्रतियोगिता पांच जुलाई मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से इंस्प्रेशन स्कूल हाईडिल गेट हल्द्वानी में होगी। पांच मिनट की इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को 15 सवालों के लिखित उत्तर देने होंगे। सेकेंड राउंड की प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों में से 20 बच्चों का बजर राउंड के लिए चयन किया जाएगा। जिसमें कुमाऊंनी ही नहीं बल्कि उत्तराखंड से जुड़े राजनीतिक, सामाजिक सवाल पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वाधिक अंक पाने वाले टॉप-30
भाव्याश्री जोशी आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी कक्षा 8, आयुषी गौतम आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी कक्षा 10, सुमेधा पांडे आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी कक्षा 8, जूही उमराव आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी 8, उत्कर्ष भट्ट सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी कक्षा 10, भूमिका पपनै राधा चिल्ड्रन स्कूल रामनगर कक्षा 10, करन भट्ट बिशप शॉ इंटर कालेज नैनीताल कक्षा 9, मानसी बिष्ट डीएवी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी कक्षा 10, प्रेरणा शर्मा जिम कार्बेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 7, भुवनेश भट्ट सेंट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी कक्षा 9, तनय तारक तिवारी आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी कक्षा 10, दीप्ति केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कक्षा 10 प्रथम पाली, नेहा भट्ट आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी कक्षा 10, पलक डोबाल आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी कक्षा 10, अजय भट्ट महर्षि विद्या मंदिर हल्द्वानी कक्षा 9, सौम्या नगदली आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी कक्षा 8, साहिल आर्या केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कक्षा 8, रश्मि अधिकारी भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल कक्षा 10, कमला पांडे हरमन माइनर स्कूल भीमताल कक्षा 10, दृष्टि तिवारी बीयर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी कक्षा 10, अक्षत बिष्ट पीएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 8, हर्षित जोशी डॉन बास्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी कक्षा 9, कनिका तिवारी इंस्प्रेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी कक्षा 9, आशुतोष त्रिपाठी इंस्प्रेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 9, निकिता डांगी आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी कक्षा 8, सिमरन सामंत आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ लर्निंग हल्द्वानी कक्षा 8, कोमल पांडे महर्षि विद्या मंदिर कक्षा 8, हर्षदर्शन उपाध्याय होली एंजेल्स स्कूल हल्द्वानी कक्षा 8, राजू शर्मा राजकीय इंटर कालेज नैनीताल कक्षा 9, आकांक्षा सिंह केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कक्षा 8 द्वितीय पाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed