फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Weather News: Cold in in Kumaon uttarakhand

Kumaon Weather: कुमाऊं में हाड़ कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर की भविष्यवाणी; जानें तारीख

Wed, 24 Jan 2024 11:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Jan 2024 11:47 AM IST
सार

Kumaon Weather: उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बर्फबारी को लेकर भविष्यवाणी की है। 

विज्ञापन
Kumaon Weather News: Cold in in Kumaon uttarakhand
weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। धूप निकलने के बावजूद मंगलवार को हल्द्वानी में कड़ाके की सर्दी रही और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि मुक्तेश्वर का 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन


हल्द्वानी में मंगलवार रात करीब नौ बजे घना कोहरा छाने से दृश्यता करीब 10 मीटर तक रह गई।  मैदानी जिलों के कुछ भागों में घना कोहरा और कहीं शीत लहर की स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को धूप निकलने के बावजूद ठंड में काफी इजाफा दिखा। तेज हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। वहीं पहाड़ी इलाकों में पाले की स्थिति से एक ओर फसलों को नुकसान पहुंच रहा है तो दूसरी ओर पाला जमने से मार्गों पर फिसलने और चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। हल्द्वानी का अधिकतम 14.5 जबकि मुक्तेश्वर का 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में जनवरी में दिनभर चटख धूप खिली रही है। हालांकि शाम होते ही कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव, हीटर, ब्लोअर का उपयोग कर रहे हैं।

कुमाऊं में तापमान
जिला         अधिकतम    न्यूनतम
हल्द्वानी         14.5          0.1
रुद्रपुर           13.0        0.9
अल्मोड़ा        14.0        01
मुक्तेश्वर        12.9         1.6
चंपावत         16.0        04
बागेश्वर         17.0        04
नैनीताल        15.0        06
पिथौरागढ़     17.2        6.2

पूर्वानुमान : 26 को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य से कम तापमान होने के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर की स्थिति है। अभी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। 26 जनवरी को पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कोहरे में एक-दो दिन बाद कमी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed